सोनीपत में SBI अकाउंट से निकाल लिए 1 लाख: बैंक में 588 रुपए कटने की दी शिकायत; फोन पर ठगों के हत्थे चढ़ा Newshindi247

सोनीपत में SBI अकाउंट से निकाल लिए 1 लाख: बैंक में 588 रुपए कटने की दी शिकायत; फोन पर ठगों के हत्थे चढ़ा Letest Hindi News
गोहाना (सोनीपत)40 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो।
हरियाणा के सोनीपत में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के खाते से 1 लाख रुपए उड़ा लिए। व्यक्ति की शिकायत थी कि उसके खाते से हर वर्ष 588 रुपए कट रहे हैं। बैंक में शिकायत दी तो उसके पास फोन आया और इसी के चलते उसके अकाउंट से 99 हजार 998 रुपए निकल गए। थाना सदर गोहाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
गलत ट्रांजेक्शन की शिकायत
गोहाना क्षेत्र के गांव लाठ के बलवान सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 मार्च को वह SBI बैंक लाठ में गया था। वहां मैनेजर धर्मेंद्र से मिला। वहां से उसे बैंक कर्मचारी प्रियंका के पास भेजा गया। उसने प्रियंका से मिल कर बताया कि उसके खाते से वर्ष 2020 से 588 रुपए लगातार कट रहे हैं। उसे बताया गया कि ये उसके क्रैडिट कार्ड का खर्चा है।
बैंक में ये कार्रवाई
बलवान ने बैंक में बताया कि वह तो क्रेडिट कार्ड को यूज ही नहीं करता। इसके बाद मैडम ने आधार कार्ड व पैन कार्ड की कापी मांगी। दोनों की प्रति उसने उनके मोबाइल फोन पर भेज दी। आरोप है कि इसके बाद प्रियंका ने उसका मोबाइल फोन लिया और 10-15 मिनट तक अपने पास रखा। फोन वापस मिलने पर उसने देखा तो उसमें भेजी हुई कापी भी डिलीट कर दी थी । मैडम ने पूछने पर कहा कि उसने अपने मोबाइल से इसके फोटो ले लिए हैं।
3 बार आए फोन
मैडम प्रियंका ने उसे बताया कि उसकी शिकायत दर्ज कर ली है। उसके पास कोई फोन आए तो उठा लेना। बलवान ने बताया कि शाम को 3-4 PM पर उसके पा फोन आया। बाद में दो और नंबरों से फोन आए। उसे बताया गया कि क्रेडिट कार्ड ऑफिस गुरुग्राम से बोल रहा हूं। इसके बाद उसने कुछ जानकारी ली। बाद में उसके SBI अकाउंट से 99 हजार 998 रुपए निकल गए।
गोहाना सदर थाना के ASI सुभाष ने बताया कि लाठ के बलवान की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-19 09:52:13