25 सूत्रीय मांगपत्र: प्रदेश भर के कर्मचारी मांगों को लेकर 21 मार्च को पंचकूला में विस का करेंगे घेराव Newshindi247

25 सूत्रीय मांगपत्र: प्रदेश भर के कर्मचारी मांगों को लेकर 21 मार्च को पंचकूला में विस का करेंगे घेराव Letest Hindi News

सिरसाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ संबंधित राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ ने अपनी 25 सूत्रीय मांगों के समर्थन में 21 मार्च को भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के आह्वान पर पंचकूला में हैफेड ग्राउंड में रैली करके विरोध प्रदर्शन करेगा। इस विरोध प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री आवास का घेराव भी करेगा। हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण लाल गुर्जर, प्रदेश संगठन मंत्री हनुमान गोदारा व प्रदेश महासचिव किरण बाला पूनिया ने कहा कि इस प्रदर्शन में भारतीय मजदूर संघ के साथ-साथ हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ के सभी संगठनों के प्रदेश के तमाम जिलों से आउटसोर्सिंग अनुबंधित जॉब वर्क के अगेंस्ट लगे सभी विभागों के 20 हजार कर्मचारी पंचकूला पहुंचकर विधानसभा का घेराव करेंगे।

शनिवार को चंडीगढ़ सेक्टर-3 एमएलए हॉस्टल प्रांगण में पीडब्ल्यूडी कर्मचारी संघ की विशेष बैठक को संबोधित करते हुए सरकार पर कर्मचारी विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के आउटसोर्सिंग एवं नियमित कर्मचारियों का 25 सूत्रीय मांग पत्र प्रदेश सरकार को पहले कई बार भेज चुके हैं ,बावजूद इसके सरकार ने मांग पत्र पर संज्ञान नहीं लिया और ना ही बातचीत का रास्ता अख्तियार कर रही। सरकार प्रदेश के कर्मचारी वर्ग से बातचीत नहीं करना चाहती जिसके विरोध में प्रदेश के तमाम विभागों के कर्मचारियों में सरकार के प्रति गुस्सा व्याप्त है।

उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को आज तक भी कौशल निगम में शामिल नहीं किया गया। यहां तक की कर्मचारियों को चार चार महीने से वेतन का भुगतान भी नहीं किया जा रहा। इनके अलावा क्लेरिकल के कर्मचारियों को 35400 का स्केल दिया जाए, पुरानी पेंशन बहाल की जाए, कौशल निगम के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को भी वेतन का तुरंत भुगतान किया जाए, केशलैस मेडिकल सुविधा लागू की जाए, वाटर पंप ऑपरेटरों को 25500 का सकेल दिया जाए, सभी कच्चे व पक्के कर्मचारियों को एलटीसी दी जाए, नगरपालिका की तरह जन स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को भी नियमित किया जाए, सभी कर्मचारियों को बोनस की सुविधा दी जाए आदि मांगों को लेकर प्रदेश के सभी जिलों से विभिन्न विभागों के कर्मचारियों द्वारा 21 मार्च को पंचकूला पहुंचकर विधानसभा का घेराव किया जाएगा।

खबरें और भी हैं…

Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-18 22:30:00

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed