भारत के 90% मुसलमान कन्वर्टेड: नालंदा में मंत्री अशोक चौधरी का विवादित बयान, कहा- ब्राह्मणवादी नीति के कारण कुछ लोग मुसलमान तो कुछ बौद्धिस्ट बनें Newshindi247

भारत के 90% मुसलमान कन्वर्टेड: नालंदा में मंत्री अशोक चौधरी का विवादित बयान, कहा- ब्राह्मणवादी नीति के कारण कुछ लोग मुसलमान तो कुछ बौद्धिस्ट बनें Letest Hindi News
नालंदाएक घंटा पहले
नालंदा में मंत्री अशोक चौधरी का विवादित बयान
बिहार जनता दल यूनाइटेड के निर्देश पर नालंदा के बिहार शरीफ में अनुमंडलीय स्तर पर शनिवार को पार्टी द्वारा भीम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नालंदा के जनप्रतिनिधियों के अलावा बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक कुमार चौधरी ने भी भाग लिया।
मीडिया के द्वारा रमजान के मौके पर बिहार सरकार के द्वारा 1 घंटे की छूट के सवाल पर मंत्री ने कहा रमज़ान में पढ़ा जाता है। यह सालों साल से हो रहा है। यह तो बीजेपी है जो हर मुद्दे को हिंदू-मुस्लिम करते रहती है। लोग अल्पसंख्यक हैं। यह जो लोग मुसलमान मुसलमान कर रहे हैं यह कोई लंदन से मुसलमान नहीं आए हैं।
भारत के 90% मुस्लिम कन्वर्टेड मुसलमान है। ये सब दलित है जो ब्राह्मणवादी नीति के कारण छुआछूत में फंस कर कुछ लोग मुसलमान बन गए हैं तो वहीं कुछ लोग बौद्धिस्ट बन गए हैं। कोई मुसलमान अफगान से नहीं आए हैं। भाजपा के लोग बेवजह हवा पानी बना रहे हैं।
इस मौके पर सांसद कौशल कुमार, राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर सुनील कुमार, अस्थावां विधायक जितेंद्र कुमार, विधान पार्षद रीना यादव ने एक स्वर में कहा कि भारत की गरीब जनता का भाग्य वर्तमान संविधान से जुड़ा हुआ है। वर्तमान संविधान के अमल में आने से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों में से बड़े-बड़े नेता और बड़े-बड़े अवसर स्वच्छ छवि के साथ उभरे हैं। उनके कार्य की प्रशंसा की गई है। भीम चौपाल इसी लिए आयोजित किया गया है।
Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-19 01:47:52