किडनी ट्रांसप्लांट के बाद रोहिणी ने सुनी सत्यनारायण कथा: कहा-भगवान ने मेरी आस्था को टूटने नहीं दिया; लालू को अपनी किडनी दी थी Newshindi247

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद रोहिणी ने सुनी सत्यनारायण कथा: कहा-भगवान ने मेरी आस्था को टूटने नहीं दिया; लालू को अपनी किडनी दी थी Letest Hindi News

पटना4 घंटे पहले

पति समरेश सिंह के साथ श्री सत्यनारायण कथा सुनतीं लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्या।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्या ने सिंगापुर में सत्यनारायण भगवान की पूजा कराई है। यह पूजा लालू प्रसाद के सफल किडनी ट्रांसप्लांट के बाद की है। रोहिणी ने अपने ट्विटर हैंडल से पूजा की फोटो शेयर किया है।

उन्होंने लिखा- लगभग तीन महीने पहले पापा के किडनी ट्रांसप्लांट को लेकर भगवान से मन्नत मांगी थी। उत्तम स्वास्थ्य के लिए भगवान श्री सत्यनारायण की पूजा का मन बनाया था, जो आज पूर्ण हुआ। पूजा के दौरान रोहिणी ने लालू यादव और राबड़ी देवी से भी वीडियो कॉल से बात की।

रोहिणी आचार्या अपने पति के साथ सत्यनारायण की कथा में बैठीं।

पति समरेश के साथ पूजा पर बैठीं

पूजा के लिए रोहिणी आचार्या और उनके पति समरेश सिंह साथ बैठे। इससे जुड़ा वीडियो भी उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर अपलोड किया है। रोहिणी रेड कलर की साड़ी और समरेश ग्रे कलर के कुर्ते में दिख रहे हैं। बता दें कि लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी ने अपनी एक किडनी डोनेट किया है।

लालू प्रसाद के साथ रोहिणी को भी कई दिनों तक सिंगापुर के अस्पताल में रहना पड़ा था। रोहिणी ने किडनी डोनेट करने को अपना फर्ज बताया था। ब्लड ग्रुप मिलने के बाद रोहिणी ने किडनी देने का निर्णय किया। रोहिणी सिंगापुर में ही रहती हैं।

कथा के बाद फोटो और वीडियो शेयर किया।

कथा के बाद फोटो और वीडियो शेयर किया।

मेरी आस्था को सत्यनारायण भगवान ने टूटने नहीं दिया

रोहिणी ने लिखा- श्री सत्यनारायण भगवान ने मेरी आस्था और विश्वास को टूटने ना दिया और मेरी मनोकामना को पूर्ण किया। भगवान श्री सत्यनारायण से यही प्रार्थना है कि इसी तरह मेरे मम्मी-पापा और मेरे परिवार पर कृपा दृष्टि बनाए रखें। सत्यनाराण भगवान के पूजन के अवसर पर रोहिणी ने वीडियो कॉल पर पिता लालू प्रसाद और मां राबड़ी देवी से बात की। इससे जुड़ी फोटो भी उन्होंने ट्विटर पर शेयर किया है।

खबरें और भी हैं…

Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-18 14:41:23

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed