धमकी के बाद पन्नू की,VIDEO: G-20 की मेजबानी कर रही स्टाफ मैंबरों के लिए संदेश,बोला-मौका है सिक्ख नेशन की मांग रखने का Newshindi247

धमकी के बाद पन्नू की,VIDEO: G-20 की मेजबानी कर रही स्टाफ मैंबरों के लिए संदेश,बोला-मौका है सिक्ख नेशन की मांग रखने का Letest Hindi News

लुधियाना18 मिनट पहले

गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा जारी किया पोस्टर व काल।

पंजाब के अमृतसर में होने वाले G20 सम्मेलन की बैठक की आज शुरुआत होने जा रही है। खालसा कॉलेज में इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पिछले कुछ दिनों से आतंकी गुरपतवंत पन्नू धमकियां दे रहा है। आज उसकी वीडियो सामने आई है जिसमें उसकी बोलने का लहजा बदला हुआ है। वीडियो में वह खुद को सभ्यक रूप में पेश कर G20 सम्मेलन की मेजबानी करने वाले सिक्ख चेहरों को संदेश दे रहा है कि कि सिक्ख होने के नाते आज उनके पास मौका है कि वह सिक्ख नैशन की बात रखे।

ये संदेश पन्नू ने वाइस चांसलर प्रो.डा. जसपाल सिंह संधू, प्रो, महिन्द्र बेदी, सरबजोत सिंह बहल और प्रो. कर्मजीत सिंह के नाम दिया है। पन्नू ने वीडियो में कहा कि खालिस्तान रेफरेंडम की बात रखने का आज मौका है। भारत से अलग होकर ही सिक्खों को उनके हक मिल पाएंगे। पन्नू ने कहा कि आज सभी सिक्खों की नजर G20 की मेजबानी कर रहे सिक्ख चेहरों पर है।

G20 सम्मेलन के लिए लगाई गई प्रदर्शनी।

पन्नू ने कहा कि आज सिक्ख भाइचारा यह भी देख रहा है कि कौन सिक्खों के हकों की बात कर रहा है। अक्सर धमकियां देने वाला पन्नू आज वीडियो में बदला नजर आया। वह G20 देशों के सामने खुद को सही साबित करने की कोशिश में लगा है।

नई खोजों पर विचार होगा विचार
15 से 17 मार्च तक यहां शिक्षा क्षेत्र में हुई नई खोजों पर विचार किया जाएगा। वहीं करोना कॉल में पूरे विश्व को शिक्षा के क्षेत्र में हो चुके नुकसान पर भी चर्चा की जानी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान भी आज इस कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं।
बता दें कि भारत की G20 अध्यक्षता के दौरान, एजुकेशन वर्किंग ग्रुप चार प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। जिसमें मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता, तकनीकी शिक्षा, काम का भविष्य, और अनुसंधान और नवाचार सहयोग के मुद्दे शामिल हैं।

साल 1999 में G-20 की स्थापना
G20 की स्थापना 1999 में एशियाई वित्तीय संकट के बाद वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों के लिए वैश्विक आर्थिक और वित्तीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक मंच के रूप में की गई थी। 2007 के वैश्विक आर्थिक और वित्तीय संकट के मद्देनजर G20 को राष्ट्राध्यक्षों/शासनाध्यक्षों के स्तर तक उन्नत किया गया था, और 2009 में इसे “अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग हेतु प्रमुख मंच” के रूप में नामित किया गया था।

G-20 में अमेरिका सहित 19 देश शामिल
G20 में भारत, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका सहित 19 देश शामिल हैं। G20 शिखर सम्मेलन प्रतिवर्ष एक क्रमिक अध्यक्षता में आयोजित किया जाता है।

खबरें और भी हैं…

Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-15 06:17:51

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed