51 प्रतिशत मत हासिल करने का लक्ष्य: जिलाध्यक्ष ने कहा- हमारे पास हर वर्ग के लिए उपलब्धि की लंबी श्रृंखला Newshindi247

51 प्रतिशत मत हासिल करने का लक्ष्य: जिलाध्यक्ष ने कहा- हमारे पास हर वर्ग के लिए उपलब्धि की लंबी श्रृंखला Letest Hindi News

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Katni
  • : District President Said We Have A Long Series Of Achievements For Every Class, Determined To Make The Workers Party Win Again

कटनी11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा के जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने बूथ विस्तारक अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संकल्प से सिद्धि प्राप्त करने हमेशा तत्पर रहता है। बूथ विस्तारक अभियान एक ऐसा संकल्प है जिससे हम 51 प्रतिशत मत के लक्ष्य को हासिल करेंगे। हमारे पास सरकार की हर वर्ग के लिए उपलब्धि की लंबी श्रंखला है।

इसी तरह हर बूथ में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता पार्टी को दोबारा जीत दिलाने दृढ़ संकल्पित हैं। जिले की चारों विधानसभा में बूथ विस्तारक अभियान-2 के तहत न्यू कटनी मंडल के शक्ति केंद्र वेंकट वार्ड में बूथ क्रमांक 119 और कटनी ग्रामीण मंडल के इमलिया शक्ति केंद्र के बूथ क्रमांक 263, 264 में बूथ समिति और संबंधित पदाधिकारियों के साथ जिलाध्यक्ष ने बैठक का आयोजन भी किया गया।

बूथ विस्तारक अभियान 2 के सफल क्रियांवयन के लिए जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष ने जिला पंचायत के पदाधिकारियों, सदस्यों सहित जनपद पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की बैठक को भी संबोधित किया। जिसके बाद नगर निगम के सभी भाजपा पार्षदों की भी एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भी जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने आने वाले 10 दिन संगठन के लिए समर्पित कर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के संकल्प को पूरा करने के लिए कहा।

जिला कार्यालय में आयोजित पार्षदों और जिला पंचायत व जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष की बैठक में महापौर प्रीति संजीव सूरी, निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष गीता गुप्ता, रणवीर कर्ण, जिला कार्यालय मंत्री अम्बरीष वर्मा, अखिल पांडेय, अजय पप्पू मिश्रा, जगदीश पटेल, जगदीश उरमलिया सहित अन्य भाजपा जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं…

Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-15 10:54:08

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed