शिकागो एयरपोर्ट पर एअर इंडिया के 300 यात्री फंसे: दिल्ली आने के लिए 24 घंटे से इंतजार कर रहे; एयरलाइंस ने कहा-दूसरी फ्लाइट से भेजेंगे Newshindi247

शिकागो एयरपोर्ट पर एअर इंडिया के 300 यात्री फंसे: दिल्ली आने के लिए 24 घंटे से इंतजार कर रहे; एयरलाइंस ने कहा-दूसरी फ्लाइट से भेजेंगे Letest Hindi News

25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एयर इंडिया की फ्लाइट टेक्निकल इश्यू की वजह से 24 घंटे से भी ज्यादा समय में फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकी है।

अमेरिका के शिकागो एयरपोर्ट पर एअर इंडिया के 300 यात्री फंसे हुए हैं। टेक्निकल इश्यू की वजह से 24 घंटे से भी ज्यादा समय में फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकी है। दरअसल, फ्लाइट को शिकागो से मंगलवार को भारतीय समयानुसार 13.30 बजे टेकऑफ करना था। 15 मार्च को 14.20 बजे दिल्ली में उतरना था, लेकिन अभी भी फ्लाइट ने उड़ान नहीं भरी है।

पैसेंजर का आरोप- एयर इंडिया नहीं जवाब नहीं दे रहा

गोपाल कृष्ण सोलंकी नाम के पैसेंजर ने कहा कि 300 पैसेंजर लगभग 24 घंटे से फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन फ्लाइट के बारे में कुछ भी पता नहीं है। एयरलाइन से जब इस बारे में पूछा गया तो उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है। दूसरे पैसेंजर ने एक वीडियो जारी किया है। उसने कहा कि हम नहीं जानते कि वास्तव में क्या चल रहा है। हमें कब फ्लाइट मिलेगी, यह भी नहीं पता है।

एअर इंडिया ने कहा- हम पैसेंजर्स की मदद कर रहे हैं
मामले में एअर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि 14 मार्च को टेक्निकल इश्यू की वजह से उड़ान संख्या एआई 126 को कैंसिल करना पड़ा। उन्होंने कहा कि पैसेंजर्स की मदद की जा रही है। उन्हें दूसरी फ्लाइट से दिल्ली भेजने की कोशिश की जा रही है।

एयरलाइंस से जुड़े ये खबरें भी पढ़ें …

1. एअर इंडिया की फ्लाइट में अमेरिकी यात्री ने सिगरेट पी, क्रू मेंबर्स ने हाथ-पैर बांधकर बैठा दिया

एअर इंडिया के विमान में एक यात्री को सिगरेट पीते पकड़ा गया। घटना 11 मार्च की है। पुलिस के मुताबिक लंदन से मुंबई आ रही फ्लाइट में एक अमेरिकी यात्री टॉयलेट में सिगरेट पी रहा था। क्रू मेंबर्स ने जब उसे रोका तो वह उन पर चिल्लाने लगा। फ्लाइट का दरवाजा खोलने की भी कोशिश की। इसके बाद क्रू मेंबर्स ने उसके हाथ-पैर बांधकर उसे बैठा दिया। पूरी खबर पढ़ें…

2. महिला ने फ्लाइट में उतार दिए कपड़े: नशे में धुत पुरुष ने किया यूरिन, यात्रियों में चले लात-घूंसे

विस्तारा एयरलाइन की फ्लाइट में तो महिला यात्री ने सबके सामने अपने कपड़े तक उतार दिए। एअर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट में नशे में धुत एक शख्स ने बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया था। अब सवाल उठता है कि पैसेंजर के इस तरह के व्यवहार पर नियंत्रण के लिए क्या कोई नियम कानून है या नहीं? चलिए समझते हैं-

3. फ्लाइट के अंदर यात्रियों के बीच मारपीट, VIDEO: बैंकॉक से भारत आ रहा था विमान

थाई स्माइल एयरवेज की एक उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फ्लाइट बैंकॉक से भारत आ रही थी। वीडियो 26 दिसंबर 2022 का है। पूरी घटना को एक यात्री ने अपने फोन से शूट किया है। इस मामले पर थाई स्माइल एयरवेज ने अपनी रिपोर्ट में 37C सीट पर बैठे पैसेंजर को आरोपी बताया है। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…

Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-15 23:10:08

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed