अलर्ट: सरहुल व रामनवमी की शोभा यात्रा के दौरान हो सकती है बारिश Newshindi247

अलर्ट: सरहुल व रामनवमी की शोभा यात्रा के दौरान हो सकती है बारिश Letest Hindi News
लोहरदगा14 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
जिले भर में बीते कुछ दिनों से दोपहर में तेज गर्मी और शाम होते ही ठंडी हवाओं का प्रवाह जारी रहने के बाद 16 मार्च से बारिश रुक रुक कर निरंतर जारी है। इस बीच मौसम में उतार-चढ़ाव लगा है। शुक्रवार को दोपहर पूर्व काले बादल के साथ बारिश हुई। डेढ़ बजे से एक फिर तेज गर्मी रही। पुनः खराब हुए मौसम से साथ शाम 7 बजे से वज्रपात के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। बाद में खराब मौसम के बीच सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
बारिश से एक बार फिर शीतलहरी प्रवाह बढ़ गई है। 2 से 3 डिग्री तक अधिकतम तापमान गिर गया है। कृषि विभाग के अनुसार शुक्रवार को 3 एमएम तक बारिश होने की बात बताई गई है। आगे इस पर अधिक जानकारी देते हुए कृषि वैज्ञानिक डॉ शंकर कुमार सिंह ने बताया कि अभी आगे 30 मार्च तक अलग अलग समय पर मौसम खराब होने के साथ बारिश हो सकती हैं।
इस बीच बताए बारिश के समयानुसार इस वर्ष सरहुल और रामनवमी के शोभा यात्रा के दौरान बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। फिलहाल 21 मार्च को 65 प्रतिशत तक बारिश की संभावना बनी है। वहीं खराब मौसम के बीच जोरदार वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। कहा अभी मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
जिसके बाद पुनः एक बार गर्मी का प्रकोप लोगों को झेलना पड़ेगा। आगे तेज गर्मी गिरने से जोरदार ओलावृष्टि होने के भी संभावना बनी रहेगी। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया है। जो बीते कुछ समय में 30 और 15 तक पहुंच चुका था।
Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-17 22:30:00