पंजाब में मंत्रियों के विभाग बदले: मूसेवाला मर्डर में बयानबाजी करने वाले अमन अरोड़ा का कद घटा, 2 महकमे वापस Newshindi247

पंजाब में मंत्रियों के विभाग बदले: मूसेवाला मर्डर में बयानबाजी करने वाले अमन अरोड़ा का कद घटा, 2 महकमे वापस Letest Hindi News
- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Punjab AAP Minister Change Department: Punjab AAP Government । CM Bhagwant Mann, Minister Aman Arora, Chetan Singh Jouramajra, Laljit Singh Bhullar, Sidhu Moosewala
अमृतसर6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल किया। इस फेरबदल में अमन अरोड़ा का रुतबा कम करते हुए उन्हें दो बड़े महकमे वापस ले लिए गए। कुछ दिन पहले ही गैंगस्टरों के हाथों मारे गए पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के खिलाफ बयानबाजी करने वाले अमन अरोड़ा से वापस लिए गए विभागों में लोकल बॉडीज और लोक संपर्क शामिल है। अर्बन एंड हाउसिंग डिपार्टमेंट अब मुख्यमंत्री खुद देंगे जबकि लोक संपर्क विभाग चेतन सिंह जौड़ामाजरा को दे दिया गया।
इस फेरबदल में अमन अरोड़ा से दो महकमे वापस लेकर उन्हें बदले में प्रशासनिक सुधार महकमा दिया गया। प्रशासनिक सुधार महकमा अब तक मीत हेयर के पास था लेकिन अब उन्हें यह महकमा वापस ले लिया गया। अमन अरोड़ा के पास अब कुल चार विभागों की जिम्मेदारी रहेगी।
मुख्यमंत्री ने चेतन सिंह जौड़ामाजरा से फूड प्रोसेसिंग महकमा वापस लेते हुए इसे लालजीत सिंह भुल्लर को सौंप दिया। भगवंत मान कैबिनेट में अभी भी मंत्रियों के तीन पद खाली है।
पंजाब में मंत्रियों के नए विभाग:-


सवा 2 महीने में दूसरी बार फेरबदल
पंजाब में सवा 2 महीने में दूसरी बार मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया गया है। इससे पहले 7 जनवरी 2023 को तत्कालीन कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी के इस्तीफे के बाद मंत्रियों के महकमों में फेरबदल किया गया था। सरारी को भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद मंत्री पद छोड़ना पड़ा था। सरारी के इस्तीफे के चंद घंटे बाद, 7 जनवरी को ही डॉ. बलवीर सिंह को नए कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई थी। डॉ. बलबीर सिंह पटियाला रूरल सीट से AAP के विधायक हैं।
डॉ. बलवीर सिंह के मंत्री बनने के बाद मुख्यमंत्री ने कई मंत्रियों के विभाग बदलते हुए जेल मंत्रालय खुद रख लिया था। उस समय डॉ. बलवीर सिंह को सेहत मंत्रालय, चेतन सिंह जोड़ामाजरा को फूड प्रोसेसिंग और बागवानी, हरजोत सिंह बैंस को एजुकेशन, मीत हेयर को माइनिंग और अनमोल गगन को टूरिज्म, निवेश प्रोत्साहन, लेबर, हॉस्पिटैलिटी महकमे की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-15 14:35:12