केंद्र सरकार बिहार के साथ कर रही अनदेखी: छात्रवृत्ति रद्द किए जाने पर गुस्साया महागठबंधन, जदयू जिलाध्यक्ष ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका Newshindi247

केंद्र सरकार बिहार के साथ कर रही अनदेखी: छात्रवृत्ति रद्द किए जाने पर गुस्साया महागठबंधन, जदयू जिलाध्यक्ष ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका Letest Hindi News

गया27 मिनट पहले

केंद्र सरकार की ओर से खासकर पिछड़ा वर्ग की कक्षा 1 से लेकर 8 वीं तक दी जाने वाली छात्रवृत्ति योजना को समाप्त किए जाने के विरोध में जदयू ने डीएम आफिस के बाहर नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक कर जबरन रोष जताया है। इस दौरान जदयू के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन कार्यक्रम जदयू के जिलाध्यक्ष ने किया है।

पुतला फूंका गया

दरअसल, हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से बिहार के पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के कक्षा एक से लेकर आठवीं तक को दी जाने वाली छात्रवृत्ति योजना को समाप्त कर दिया है। इस बात को लेकर महागठबंधन सरकार में भारी रोष है।

इसी कड़ी में शनिवार को दोपहर बाद डीएम आफिस के बाहर बड़ी संख्या में जदयू के कार्यकर्ता और समर्थक जिलाध्यक्ष अभय कुशवाहा के नेतृत्व में जुटे। यहां उन्होंने पहले केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की और फिर नरेंद्र मोदी के पुतले को आग के हवाले कर दिया।

बिहार के साथ हकमारी

इस मौके पर अभय कुशवाहा ने कहा कि केंद्र सरकार बिहार के साथ हर कदम पर नाइंसाफी कर रही है। वह संविधान में मौजूद व्यवस्थाओं को दरकिनार कर बिहार के साथ हकमारी में जुटी है। उसने बिहार के छात्र-छात्राओं के साथ सौतेला व्यवहार किया है। केंद्र सरकार ने कक्षा एक से लेकर आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को मिलने वाली छात्रवृत्ति योजना को समाप्त कर दिया है। यह पूरी तरह से गलत है।

महागठबंधन की सरकार इस बात का पुरजोर विरोध करती है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार अपने संसाधनों के बल पर बिहार को तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह बात केंद्र की मोदी सरकार को खटकने लगी है। यही वजह है कि वह बिहार व बिहारियों के साथ अनदेखी करने पर आमदा हो गया है।

खबरें और भी हैं…

Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-18 12:55:22

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed