दुबई में अर्चना गौतम को मिला दादा साहेब फाल्के पुरस्कार: बिग बॉस-16 में बनाई थी मेरठ की अलग पहचान, 2018 में जीता था मिस बिकनी इंडिया का खिताब Newshindi247

दुबई में अर्चना गौतम को मिला दादा साहेब फाल्के पुरस्कार: बिग बॉस-16 में बनाई थी मेरठ की अलग पहचान, 2018 में जीता था मिस बिकनी इंडिया का खिताब Letest Hindi News
मेरठ16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अर्चना गौतम को मिला दादा साहेब फाल्के पुरस्कार
मेरठ की अर्चना गौतम को दुबई में दादा साहेब फाल्के आइकन अवार्ड से नवाजा गया। इससे पहले उन्हें 2018 में मिस बिकनी इंडिया का खिताब मिल चुका है। उन्होंने बिग बॉस 16 में प्रतिभाग कर मेरठ की अलग पहचान बनाई थी। तभी से उनके डायलॉग सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे थे। दादा साहब फाल्के अवार्ड मिलने के बाद अर्चना ने एक और खिताब अपने नाम कर लिया।

दादा साहेब फाल्के आइकन अवार्ड लिए अर्चना गौतम
कांग्रेस अभिनेत्री और एक्टर अर्चना गौतम ने हस्तिनापुर विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा था। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया है। इसके बाद अर्चना बिग बॉस सीजन-16 के लिए सेलेक्ट हो गईं। शो के दौरान बिग बॉस के घर में अर्चना पर टिप्पणी की गई थी। जिस वजह से अर्चना को बाहर कर दिया गया था। तभी से अर्चना चर्चाओं में आ गई थी। लेकिन वोटिंग कम होने की वजह से अर्चना फाइनल में बाहर निकल गई थी।

दादा साहेब फाल्के आइकन अवार्ड लिए अर्चना गौतम
अब किसी परिचय की मोहताज नहीं अर्चना
गंगानगर स्थित आईआईएमटी विश्वविद्यालय से अर्चना ने पत्रकारिता की पढ़ाई की है। उनका परिवार गांव से जुड़ा है। इसके बावजूद अर्चना ने मेहनत की और मेरठ का नाम देश विदेश तक रोशन किया। अर्चना गौतम किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने मॉडलिंग और अभिनय के जरिए नाम कमाया और शुक्रवार को दुबई में दादा साहब फाल्के अवार्ड 2023 हासिल कर मेरठ का नाम रोशन किया।

दादा साहेब फाल्के आइकन अवार्ड लिए अर्चना गौतम
अर्चना के बिंदास अंदाज पर युवा फ़िदा
बिग बॉस – 16 के टॉप 4 फाइनलिस्ट अर्चना गौतम अपने बिंदास अंदाज के जरिए युवाओं का मन मोह लेती हैं। फाइनल में बाहर होने के बावजूद दिल्ली से मेरठ तक अर्चना का जोरदार स्वागत किया गया। उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में युवक व युवतियों की भीड़ इकट्ठा रही थी। उनके कुछ डायलॉग हैं, जो युवाओं को काफी पसंद आते हैं।
Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-18 06:31:37