पंजाब सरकार के 1 साल के कार्यकाल पर सवाल: अश्वनी शर्मा बोले- प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुराहाल, शख्सियतों का सरेआम हो रहा कत्ल Newshindi247

पंजाब सरकार के 1 साल के कार्यकाल पर सवाल: अश्वनी शर्मा बोले- प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुराहाल, शख्सियतों का सरेआम हो रहा कत्ल Letest Hindi News

पठानकोटएक घंटा पहले

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बने आज एक साल हो चुका है। आज के दिन जहां राज्य सरकार द्वारा अपनी उपलब्धियां गिनवाई जा रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ विपक्ष द्वारा राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा द्वारा एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य सरकार के एक साल के कार्यकाल पर सवाल उठाए गए।

एक साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री फेल
इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मान सरकार के एक साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री फेल नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में कानून व्यवस्था का बुराहाल है। जिसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पंजाब की जेलों में हमले हो रहे हैं। प्रसिद्ध शख्सियतों का सरेआम कत्ल किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने न केवल महिलाओं बल्कि किसानों और बुजुर्गों को भी ठगा है।

प्रेस वार्ता के दौरान BJP के पदाधिकारी।

एक-एक कर गिनाए पंजाब सरकार के काम
उन्होंने कहा कि चुनावों के समय मान सरकार ने वादा किया था कि पेंशन 2500 रुपए की जाएगी, लेकिन आज उसके बारे में कोई नहीं बोलता। आलम ये है कि आज देश को कमजोर करने वाली ताकतें फलफूल रही हैं। पंजाब सरकार के एक साल पूरा होने पर अश्वनी शर्मा ने पंजाब सरकार के एक साल में किए गए कामों को एक-एक कर के बताया।

किस तरह मौजूदा सरकार ने गारंटियां तो दीं लेकिन लोग अब अपने आपको ठगा महसूस कर रहे हैं। सरकार सुरक्षा व्यवस्था बनाने में भी फेल हुई है।

खबरें और भी हैं…

Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-16 09:52:43

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed