अवस्थी ने कहा: सोशल मीडिया से कम समय में अधिक लोगों तक अपनी पहुंच बना सकते हैं Newshindi247

अवस्थी ने कहा: सोशल मीडिया से कम समय में अधिक लोगों तक अपनी पहुंच बना सकते हैं Letest Hindi News

सरायकेलाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

सरायकेला स्थित भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष विजय महतो की अध्यक्षता में सोशल मीडिया विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के माध्यम से जिले के सभी कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया की उपयोगिता एवं बेहतर उपयोग पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विजय महतो ने कहा कि आईटी व सोशल मीडिया का महत्व आगामी चुनाव को देखते हुए अधिक है। सोशल मीडिया द्वारा केंद्र की भाजपा सरकार की उपलब्धियों को कार्यकर्ताओं द्वारा जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। मुख्य अतिथि व भाजपा सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक राहुल अवस्थी ने आईटी व सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया की बारीकियों को समझाया। उन्होंने कहा कि हम सोशल मीडिया के माध्यम से कम समय में अधिक लोगों तक अपनी बातें पहुंच बना सकते हैं।

सोशल मीडिया की भूमिका पिछले कई चुनावों में हमने देखा है। सोशल मीडिया के कार्यकर्ता भाजपा का एक मज़बूत स्तंभ है। हमें विपक्ष द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ फैलाई जा रही भ्रामक खबरों का शालीनता से जवाबी हमला करना है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष राजा सिंहदेव, जिला मंत्री दुलाल स्वंशी, सोशल मीडिया के जिला संयोजक निरंजन मिश्रा, सह-संयोजक दिवाकर सिंह, संजय सरदार, मनोज महतो, आकाश रंजन, विषकन्द प्रधान, सुमन मुखर्जी, बदरी दरोग़ा एवं मंडलों के सोशल मीडिया कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं…

Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-18 22:33:34

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed