बाबा कालिदास पहुंचे भिलाई: 39 सालों से नहीं ग्रहण किया अन्न-जल, केवल पीते हैं नारियल पानी Newshindi247

बाबा कालिदास पहुंचे भिलाई: 39 सालों से नहीं ग्रहण किया अन्न-जल, केवल पीते हैं नारियल पानी Letest Hindi News

भिलाई4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बाबा कालिदास महराज से खास बातचीत।

अपनी कठोर साधना के लिए विख्यात बाबा कालिदास कृष्णानंद परमहंस महाराज शनिवार को भिलाई पहुंचे। बाबा ने बताया कि उन्होंने साल 1984 से अन्न-जल ग्रहण नहीं किया। वो केवल नारियल पानी पीकर जीवन जीते हैं। इस दौरान उन्होंने उन्होंने भास्कर से खास बातचीत की है।

उन्होंने बताया कि वो नशा मुक्ति को लेकर एक विशेष अभियान चला रहे हैं। उसी के सिलसिले में राजनांदगांव जा रहे हैं। उन्होंने भिलाई के भाजपा नेता दया सिंह से मुलाकात और उनके घर भी गए। बाबा ने कहा-आज के युवा नशा के ओर जा रहे हैं। इसके चलते धर्म परिवर्तन बढ़ रहा है।

इससे हमारा देश कहा जा रहा है ये सभी को दिखाई दे रहा है। हम अभियान चलाकर लोगों के बता रहे हैं कि वो धर्म से जुड़े, नशे को छोड़ें, गायों की सेवा और रक्षा करें। शांति के मार्ग पर चलें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में उन्होंने कहा कि वो आरएसएस से जुड़े हैं। इसी दौरान उनसे मुलाकात हुई थी। मोदी जी से मिलना कोई बड़ी बात नहीं है। वो बहुत सरल और सहज हैं। मोदी जी से मेरे पुराने संबंध हैं। मेरी हमेशा उनसे मुलाकात होती है और आगे भी होती रहेगी।

बाबा कालिदास का स्वागत करते भाजपा नेता दया सिंह

बाबा कालिदास का स्वागत करते भाजपा नेता दया सिंह

बाबा कालिदास ने बताया कि उन्होंने 1984 में अन्न जल का त्याग कर दिया था। उन्हें लगा कि नारियल का जो फल है वो शिव रूप में है। बाहर जटा, अंदर कठोर उसके अंदर फल और उसके अंदर जल होता है। नारियल पानी में सभी तत्व विटामिंस मिल जाते हैं। इसलिए वो आज तक नारियल पानी पीकर जीवन जेते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वो कई साल तक पत्ता, फल फूल खाकर रहे। इस दौरान उन्होंने सोचा कि धरती की सबसे पवित्र चीज क्या होगी। उसे खाकर क्यों न जिंदा रहा जाए। नारियल सबसे पवित्र होता है। इसलिए उसी का सेवन करके जीवित हूं।

खबरें और भी हैं…

Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-18 12:44:40

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed