परिवहन विभाग का बाबू सस्पेंड: शराब के नशे में महिला कर्मचारी को जबरदस्ती रंग लगाने का सीसीटी फूटेज आया सामने Newshindi247

परिवहन विभाग का बाबू सस्पेंड: शराब के नशे में महिला कर्मचारी को जबरदस्ती रंग लगाने का सीसीटी फूटेज आया सामने Letest Hindi News
लखनऊ4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शराब के नशे में महिला कर्मचारी को रंग लगाता बाबू।
परिवहन विभाग में शराब के नशे में महिला कर्मचारी को जबरदस्ती रंग लगाने वाले बाबू को सस्पेंड कर दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज में मामला सामने आया है। दरअसल, लखनऊ में तैनात एक महिला कर्मचारी ने बुकिंग क्लर्क मनीष कुमार की शिकायत की थी। आरोप था कि उसने जबरदस्ती रंग लगाया था। जांच के दौरान जब विजुवल चेक किया गया तो आरोप सही साबित हुआ और उसके बाद लखनऊ रीजन के रीजनल मैनेजर मनोज पुंडीर ने बुकिंग क्लर्क मनीष कुमार दीक्षित को सस्पेंड कर दिया है।
मनीष चारबाग डिपो में तैनात था। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी मनीष की कई गंभीर शिकायतें चारबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को मिल चुकी थी। उनकी जांच चल रही थी। हालांकि उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही थी।
होली पर लगाई गई थी ड्यूटी
होली पर महिला कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई थी। बताया जा रहा है कि उसके मना करने के बावजूद बैगवॉइज कक्ष में जाकर जबरदस्ती रंग लगाते हुए कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। आरोप है कि महिला परिचालक से बुकिंग क्लर्क ने छेड़खानी की। उससे एक दिन पहले उसने एक और महिला कर्मचारी के साथ बदतमीजी की थी। दोनों घटनाओं के बाद उसकी शिकायत की गई।
चारबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय को शिकायत दी गई। इसकी जानकारी लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज पुंडीर को दी गई। उसके बाद पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज देखा गया। उसमें पता चला कि बुकिंग क्लर्क के मना करने के बावजूद महिला अधिकारी और महिला परिचालक को जबरन रंग लगा रहा है। वह नशे की हालत में भी नजर आ रहा है।
Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-15 16:04:51