यूपी की बड़ी खबरें: लखनऊ में तैनात CRPF कमांडेंट पर FIR , CBI की जांच में नीरज पांडे की आय से 108 % अधिक संपत्ति मिली Newshindi247

यूपी की बड़ी खबरें: लखनऊ में तैनात CRPF कमांडेंट पर FIR , CBI की जांच में नीरज पांडे की आय से 108 % अधिक संपत्ति मिली Letest Hindi News
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Uttar Pradesh Big Breaking News Updates। 19 March 2023 Today Live News Updates Agra Lucknow Kanpur Varanasi Prayagraj Meerut
उत्तर प्रदेश8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
CBI ने आय से अधिक संपत्ति मामले में लखनऊ नोएडा मिर्जापुर नई दिल्ली सहित नीरज पांडे के 4 ठिकानों पर छापेमारी की है
लखनऊ के CRPF कमांडेंट नीरज पांडे पर CBI ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुकदमा दर्ज किया है।CBI की FIR में 108% ज्यादा नीरज पांडे की संपत्ति आय से अधिक पाई गई है। CBI ने इस मामले में लखनऊ नोएडा मिर्जापुर नई दिल्ली सहित नीरज पांडेय के 4 ठिकानों पर छापेमारी की है।
इसके अलावा नीरज पांडे की रांची, वाराणसी, नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे पर उनकी और उनके परिवार के नाम करीब 4 करोड़ 60 लाख रुपए की संपत्ति मिली है। फिलहाल सीबीआई ने पूरे मामले पर आय से अधिक संपत्ति के मामले के FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर
- यूपी की अन्य बड़ी खबरें
आगरा से 5 बांग्लादेशी अरेस्ट; ATS बोली- महिला कराती थी बॉर्डर पार, मिले फेक सर्टिफिकेट

आरोपी महिला जन्नतआरा बेगम की फोटो।
यूपी ATS ने शनिवार को 5 पांच बांग्लादेशी नागरिकों को आगरा से अरेस्ट किया है। ATS चीफ नवीन अरोड़ा ने बताया कि खाली जमीन पर अवैध रूप से बांग्लादेशी रह रहे थे। जांच की तो पता चला कि वह 3 सालों से आगरा में रह रहे थे। फिलहाल, दो महिला समेत पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है।
भौतिक व इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस पता चला कि ताज गंज क्षेत्र में नगर निगम की जमीन पर अवैध रूप से कुछ लोग फर्जी दस्तावेज बनाकर रह रहे हैं। जब टीम जांच की तो ये जानकारी मिली। बता दें कि एक महिला बांग्लादेश के लोगों को भारत लाती थी। जिसका नाम जन्नतआरा बेगम है। मामले की जांच की जा रही है। अरेस्ट आरोपियों से पूछताछ जारी है।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू मानहानि मामले में दोषी करार, एक साल की सजा

यह फोटो कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू की है।
लखनऊ की MP/MLA कोर्ट ने शनिवार को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू को मानहानि मामले में दोषी करार दिया है। उन्हें 1 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 10 हजार का जुर्माना भी लगाया है। दरअसल, अजय लल्लू ने DHFL घोटाले में पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत के भी शामिल होने का आरोप लगाया था।
इस पर श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मानहानि केस का किया था। 7 नवंबर 2019 को तत्कालीन उत्तर प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्रीकांत शर्मा को कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार ‘लल्लू’ को मानहानि का नोटिस भेजकर एक सप्ताह के भीतर माफी मांगने का अल्टीमेटम दिया था। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत ने यह नोटिस लल्लू द्वारा सार्वजिनक रूप से उनके खिलाफ दिए गए झूठे, आपत्तिजनक और अमर्यादित बयानों को लेकर दिया।
इसपर श्रीकांत शर्मा ने अपनी सफाई में कहा था कि उनकी डीएचएफएल या सनब्लिंक कंपनी को हुए धन हस्तांतरण में कोई भूमिका नहीं रही है। उनकी भेंट भी उन कंपनियों के किसी अधिकारी से कभी नहीं हुई। वह सितंबर-अक्टूबर में ही नहीं बल्कि कभी विदेश यात्रा पर नहीं गए। पूरी खबर यहां पढ़ें
Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-19 01:21:44