भाजपा नेता भुनेश्वर भगत हत्याकांड मामला: BJP प्रखंड उपाध्यक्ष सहित पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Newshindi247

भाजपा नेता भुनेश्वर भगत हत्याकांड मामला: BJP प्रखंड उपाध्यक्ष सहित पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Letest Hindi News
बेतिया36 मिनट पहले
भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष भुनेश्वर भगत हत्याकांड मामले में प्राथमिकी दर्ज
भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष भुनेश्वर भगत हत्याकांड मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बता दे कि मृतक भुनेश्वर भगत के पुत्र विजय भगत के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। विजय भगत ने पुलिस को दिए आवेदन में भाजपा के प्रखंड उपाध्यक्ष सहित पांच लोगों पर अपने पिता का हत्या का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को यह भी बताया है कि उसके पिता पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली निवासी शेख जुमराती और छपवा निवासी धर्मेंद्र सराफ के साथ प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे।
प्रखंड उपाध्यक्ष कौशल किशोर सिंह पर भी लगा है आरोप
पांच लोगों पर भुनेश्वर की हत्या का आरोप
प्रॉपर्टी डीलर के मामले को लेकर गांव के ही भाजपा के प्रखंड उपाध्यक्ष कौशल किशोर सिंह के साथ मिलकर अवध किशोर सिंह, भूषण सिंह और पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली निवासी शेख जुमराती, छपरा निवासी धर्मेंद्र सराफ ने गला दबाकर हत्या कर दिया है। वहीं इधर पुलिस मृतक भुनेश्वर भगत के पुत्र विजय भगत के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
क्या बोले डीएसपी
वहीं सदर एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडे ने बताया कि मृतक के पुत्र विजय भगत के आवेदन पर भाजपा के प्रखंड उपाध्यक्ष कौशल किशोर सिंह सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की हर एक पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।
विदित हो कि सोमवार सुबह मझौलिया थाना क्षेत्र माधोपुर पंचायत के वार्ड नंबर 3 में गन्ने के खेत में भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष भुनेश्वर भगत का शव मिला था। मौके पर सदर एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडे पहुंचकर मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए थे। मृतक व्यक्ति का पहचान माधोपुर पंचायत के वार्ड नंबर 2 निवासी स्वर्गीय बुधन भगत के 60 वर्षीय पुत्र भुनेश्वर भगत के रूप में हुआ था।
Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-15 07:41:20