बेतिया के कब्रिस्तान में नवजात का शव गायब: महिला के शव का सिर भी नहीं मिला; 2 घटनाओं से इलाके में सनसनी Newshindi247

बेतिया के कब्रिस्तान में नवजात का शव गायब: महिला के शव का सिर भी नहीं मिला; 2 घटनाओं से इलाके में सनसनी Letest Hindi News

बेतियाएक घंटा पहले

कब्रिस्तान में खुदा हुआ कब्र।

बेतिया में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक कब्रिस्तान में छह महीना पूर्व दफनायी गयी महिला के शव का सिर नहीं है। वहीं एक नवजात बच्ची का शव गायब है। मामला पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के सगरौवा-बलिरामपुर मुख्य पथ स्थित कब्रिस्तान का है। यहां छह महीना पूर्व दफनायी गयी सगरौवा गांव निवासी शेख इस्लाम की पत्नी रहीमा खातुन के शव का सिर गायब हो गया है। साथ ही उसी गांव के शेख इजहार की नवजात बच्ची का शव गायब होने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

बुधवार की दोपहर मामला सामने आया है। कुछ स्थानीय लोग खेत की तरफ गये हुए थे। इसी दौरान किसी की नजर सड़क से सटे कब्रिस्तान पर पड़ी। वहां दो-दो कब्रें खुदी हुई दिखाई दी। कब्र के पास जाकर देखा गया तो एक में महिला के शव से सिर नहीं था। दूसरी कब्र से शव ही गायब था। खबर गांव में आग की तरह फ़ैल गयी।

मौके पर पहुंचे लोग व पुलिस।

5 गांवों के लोग पहुंचे, जादू-टोने की भी आ रही बात

सूचना मिलते ही सगरौवा, महुअवा, बलिरामपुर, मर्जदवा, परसा आदि गांवों के लोग कब्रिस्तान पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी गयी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर राजीव कुमार, बीडीओ पंकज कुमार, सीओ कुमार राजीव रंजन, पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

इधर कब्रिस्तान में हुई ऐसी घटना को लेकर आसपास के गांवों के लोग आश्चर्यचकित हैं। कोई जादू-टोने की हरकत कह रहा है तो कोई अंग प्रत्यारोपण वाले गिरोह की बात कह रहा है।

हालांकि मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि सितंबर 2022 में महिला का शव दफनाया गया था। उससे एक महीना पहले अगस्त में नवजात बच्ची का भी शव दफनाया गया। शव से सिर गायब होने का मामला किसी जानवर की हरकत लग रही है। स्थिति पर नजर बनाए रखी जा रही है। मामले की गहनता से जांच करने के लिए पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया है।

खबरें और भी हैं…

Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-15 13:40:49

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed