भाभी से विवाद के बाद देवर ने खाया जहर: दतिया की गल्ला मंडी में मिला शव Newshindi247

भाभी से विवाद के बाद देवर ने खाया जहर: दतिया की गल्ला मंडी में मिला शव Letest Hindi News

दतियाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

सिविल लाइन थाना अंतर्गत गणेश घाट इलाके में एक युवक ने अपनी भाभी से कहा सुनी होने के बाद जहर खा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार गणेश घाट निवासी 27 वर्षीय बीरू पिता विजय बाल्मीकी दतिया पुलिस लाइन में साफ सफाई का काम करता था। बीते शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे वीरू का अपनी भाभी पूजा से पारिवारिक विवाद के चलते कुछ कहा सुनी हुई थी। इस के बाद वह घर से निकल गया था।

गल्ला मंडी में मिला शव

शाम करीब साढे पांच बजे गल्ला मंडी में दुकानों के पीछे लोगो ने एक शव देखा। इस के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्ती के प्रयास शुरू किया। तो युवक की पहचान वीरू को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यहां युवक की पहचान वीरू बाल्मीकी के रूप में हुई। इस के बाद परिजनों को सूचना दी गई। युवक का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया।

मामले को लेकर सिविल पुलिस ने बताया कि, युवक ने जहर खा कर आत्महत्या की है। मृतक के भाई विक्की ने बताया कि, वीरू का भाभी से विवाद हुआ था। जिस के बाद वह घर से निकला था। इस के बाद युवक का शव मंडी में मिला। उसके मुंह से सफेद झाग आ रहा था।

प्रथम दृष्ट्या युवक की मौत जहर खाने से हुई होगी। फिलहाल पुलिस ने कहा कहना कि,पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा। इसके अलावा पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं…

Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-18 07:49:33

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed