कैंटोनमेंट बोर्ड चुनाव: अगर दूसरी राजनीतिक पार्टियां अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेंगी तो भाजपा भी अपने चुनाव चिन्ह से Newshindi247

कैंटोनमेंट बोर्ड चुनाव: अगर दूसरी राजनीतिक पार्टियां अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेंगी तो भाजपा भी अपने चुनाव चिन्ह से Letest Hindi News

जालंधर8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जालंधर कैंट में वर्करों के साथ मीटिंग करने पहुंचे अश्विनी शर्मा

जालंधर कैंट में होने वाले कैंटोनमेंट बोर्ड के पार्षदों से चुनावों को लेकर भाजपा की तरफ से अपनी एक्टिविटी को बढ़ाया गया है। बुधवार को बीजेपी प्रधान अश्वनी शर्मा वर्करों को मिलने पहुंचे। उन्होंने एलान किया अगर दूसरी राजनीतिक पार्टियां अपने सिंबल पर चुनाव लडेंग़े तभी भाजपा अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेगी। इस मौके पर दो पूर्व पार्षदों को पार्टी की सदस्यता दिलवाई गई। जिनमें वार्ड 5 के पार्षद रजिंदर कुमार सोनकर (राजू) और वार्ड 4 के पूर्व पार्षद हरविंदर सिंह पप्पू को पार्टी की सदस्यता दी गई।

उन्होंने कहा कि कैंटोनमेंट चुनाव भाजपा समर्थित उम्मीदवार लोगों की समस्याओं को ध्यान में रख कर लड़ेगे। उन्होंने कहा कि इस बार कैंटोनमेंट बोर्ड में कैंट के विकास में रोड़े अटकाने वालों की हार होगी। इस मौके पर पूर्व विधायक सरबजीत मक्कड़, पूर्व सीपीएस कृष्ण देव भंडारी, प्रदेश सचिव अनिल सच्चर, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर, कैंटोनमेंट बोर्ड के सदस्य पुनीत शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता महिंदर भगत, पूर्व जिला देहाती प्रधान अमरजीत सिंह अमरी, पूर्व सीपीएस अविनाश चंद्र, कैंट प्रभारी राजीव ढींगरा, डॉ शिव दयाल माली, जिला महामंत्री राजेश कपूर, अशोक सरीन हिक्की और सरदार अमरजीत सिंह गोल्डी, उपाध्यक्ष दविंदर कालिया, दविंदर भारद्वाज, मंडल 14 के प्रभारी और प्रवक्ता ब्रजेश शर्मा मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं…

Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-15 23:37:30

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed