कोंडागांव के लिए CM ने खोला विकास का पिटारा: मांझिनगढ़ में बनेगा जैव विविधता पार्क, बांसकोट में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक खोलने की घोषणा Newshindi247

कोंडागांव के लिए CM ने खोला विकास का पिटारा: मांझिनगढ़ में बनेगा जैव विविधता पार्क, बांसकोट में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक खोलने की घोषणा Letest Hindi News
रायपुर36 मिनट पहले
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को कोंडागांव के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। मुख्यमंत्री ने 154 करोड़ में 145 विकास की योजनाओं को हरी झंडी दिखाई। जिसमें मांझिनगढ़ को जैव विविधता पार्क बनाना, जिला सहकारी बैंक की स्थापना और आत्मानंद स्कूल निर्माण जैसी घोषणाएं प्रमुख हैं।
सीएम बघेल कोंडागांव के बांसकोट में भक्त माता कर्मा जयंती और मुख्यमंत्री कन्या विवाह के आयोजित कार्यक्रमों में वर्चुअल तरीके से शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने कई बड़ी घोषणाएं की। इसमें कोंडागांव के बांसकोट में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का निर्माण,मांझीनगढ़ पर्यटन स्थल को जैव विविधता पार्क के रूप में जंगल सफारी की तरह विकसित करना, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा शामिल है।
इसके अतिरिक्त खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए केशकाल में इंडोर स्टेडियम भी बनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने कन्या विवाह योजना के अंतर्गत शादी के बंधन में बंधे 101 जोड़ों को आशीर्वाद भी दिया। कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम भक्त माता कर्मा जी की 1007वीं जयंती मना रहे हैं। आज राज्य में बेमौसम बारिश हुई है जिससे कुछ तकलीफ हुई, लेकिन किसी उत्साह में कमी नहीं आई। माता कर्मा की जयंती को पूरे हर्षाेल्लास के साथ मना रहे हैं।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने माता कर्मा के समाज के प्रति किए गए योगदानों के बारे में बताया। आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में नए विवाहित जोड़ों की सहायता राशि को सरकार ने 15 हजार से बढ़कर 25 हजार किया था और वर्तमान के बजट में इसे बढ़ाकर 50 हजार कर दिया है।
Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-18 16:02:10