कार्रवाई की मांग: खरौंधी ब्लॉक ऑफिस से लगातार गायब रह रहे हैं कर्मी Newshindi247

कार्रवाई की मांग: खरौंधी ब्लॉक ऑफिस से लगातार गायब रह रहे हैं कर्मी Letest Hindi News
खरौंधी18 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
शिकायतकर्ता झामुमो कार्यकर्ता।
झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अभिजित किशोर व झामुमो कार्यकर्ताओं ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय से प्रखंड कर्मियों के लगातार गायब रहने पर नाराजगी व्यक्त किया है। साथ ही प्रखंड सह अंचल कार्यालय से प्रखंड कर्मियों व अन्य विभागों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के गायब रहने की शिकायत श्री बंशीधर नगर एसडीओ आलोक कुमार से कर कार्रवाई की मांग किया है।
झामुमो मंडल अध्यक्ष अभिजीत किशोर ने बताया ने कुछ दिन पूर्व बीडीओ गणेश महतो के पिता का आकस्मिक निधन हो गया था। बीडीओ गणेश महतो पिता के दाह संस्कार में शामिल होने घर चले गए है। लेकिन जब से बीडीओ गणेश महतो घर गए हैं। तब से प्रखंड कर्मी गायब है। एक भी पदाधिकारी समय पर प्रखंड कार्यालय नही आ रहे है। कोई भी पदाधिकारी सुबह प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अपना उपस्थिति नहीं बनाते है।
जिससे लोगो को काफी परेशानी हो रही है। लोग प्रतिदिन अपनी समस्या को लेकर प्रखंड कार्यालय आ रहे है। लेकिन लोगों की किसी पदाधिकारी से मुलाकात नही हो पा रही है। इसमें जनता का काम नहीं हो रहा है और जनता ने प्रखंड कर्मियों के प्रति नाराजगी और असंतोष है। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि पिछले सोमवार से गुरुवार तक प्रखंड तथा अंचल कार्यालय से गायब पदाधिकारियों में राजस्व कर्मचारी अजमेरी अंसारी, कर्मचारी अमलेश मेहता, पंचायत सेवक कपिल देव सिंह, बिनोद पासवान, मनरेगा बीपीओ डिंपल गुप्ता, पीएम आवास कॉर्डिनेटर रवि कुमार, जेई नितिश कुमार व वसीम अंसारी अनुपस्थित है। इससे लोगों का जमीन काम्यूटेशन, चेक स्लीप व भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र से जुड़े कार्य, प्रधानमंत्री आवास और मनरेगा योजनाओं से जुड़े विकास कार्य सहित आय जाति निवास राशन कार्ड सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित सारे कार्य प्रभावित हो रहे हैं। लोग सुदूरवर्ती क्षेत्र से अपने विभिन्न कार्यों को लेकर प्रखंड कार्यालय आ रहे हैं। लेकिन प्रखंड के विभिन्न विभागीय पदाधिकारियों और कर्मियों की अनुपस्थिति के कारण बगैर काम कराए ही बैरंग घर वापस लौट रहे हैं।
वे फिर इस उम्मीद के साथ प्रखंड कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं कि अगले दिन अधिकारियों व प्रखंड कर्मियों से भेंट हो जाए और उनका काम हो जाए। लेकिन लगातार प्रखंड सह अंचल कार्यालय का चक्कर लगाने के बाद भी लोगों का अधिकारियों और कर्मचारियों मुलाकात नहीं हो पा रही है और उनके जरूरी कार्य लंबित पड़े हुए हैं। इधर पदाधिकारियों और कर्मियों के प्रखंड सह अंचल कार्यालय से लगातार गायब रहने की मिली शिकायत पर एसडीओ आलोक कुमार ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इस संबंध में पूछे जाने पर नजीर शैलेश कुमार शर्मा ने कहा कि प्रत्येक गुरुवार को सभी पंचायत में रोजगार दिवस के तहत कार्यक्रम आयोजित होता है।
जिसमे रोजगार सेवक तथा पंचायत सेवक की उपस्थिति अनिवार्य होती है। इसलिए रोजगार दिवस कार्यक्रम में रोजगार सेवक तथा पंचायत सेवक चले गए थे। तीन बजे पुनः सभी वापस प्रखंड कार्यालय आए थे। इस दौरान झामुमो प्रखंड सचिव मिथिलेश राम, बाबूलाल पासवान, यमुना चौधरी, खुर्शीद अंसारी, विमलेश चौधरी, देवबंश गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-17 22:30:00