शिवपुरी में दिग्विजय सिंह बोले: हिन्दू राष्ट्र का संविधान में उल्लेख नहीं, सोच रखने वाले देदें इस्तीफा; लाडली बहना योजना सिर्फ वादे, जो पूरे नहीं होते Newshindi247

शिवपुरी में दिग्विजय सिंह बोले: हिन्दू राष्ट्र का संविधान में उल्लेख नहीं, सोच रखने वाले देदें इस्तीफा; लाडली बहना योजना सिर्फ वादे, जो पूरे नहीं होते Letest Hindi News
- Hindi News
- Local
- Mp
- Shivpuri
- Hindu Rashtra Is Not Mentioned In The Constitution, Thinkers Should Resign, Ladli Bahna Yojana Only Promises, Which Are Not Fulfilled
शिवपुरीएक घंटा पहले
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियां कांग्रेस ने शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जोश भरने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शिवपुरी पहुंचे थे। जहां उन्होंने पहले मंडल अध्यक्षों की बैठक ली। इसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनमें जोश भरा।
इसके साथ ही इस बार शिवपुरी की पांचों विधानसभा की सीटों पर कैसे कांग्रेस विजय प्राप्त करें इसके बारे में भी कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सुझाव लिए। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मीडिया से भी चर्चा की।
लाडली बहना योजना पर कसा तंज, बोले-वादे हैं जो पूरे नहीं होते
लाडली बहना योजना पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश की बहनों को रिझाने के लिए लाडली बहना योजना नाम का ट्रंप कार्ड खेला है। भाजपा सरकार को चुनाव के पहले 20 साल बहनों की याद आई है। ये सरकार के वादे हैं जो कभी पूरे होते नहीं हैं। लाडली बहना योजना के फॉर्म भरने में नियम इतने कठोर बनाए है इसमें मुश्किल से पांच या दस फीसदी महिलाओं को फायदा हो पायेगा। सरकार एक हजार रुपए खाते में डालकर तीन हजार रुपए जेब से निकाल रही है। हर चीज महंगी हुई है।
केजरीवाल भाजपा आरएसएस का एजेंट
मध्यप्रदेश में आप पार्टी की एंट्री हुई है इस पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्गविजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को में वर्ष 2012 से कह रहा हूं कि अरविंद केजरीवाल आरएसएस और बीजेपी की टीम है उनको वोट देना समझो बीजेपी को वोट देना।
हिन्दू राष्ट्र पर बोले दिग्विजय सिंह
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने हिन्दू राष्ट्र बनाए जाने को लेकर बयान दिया है। दिग्विजय सिंह ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हिन्दू राष्ट्र बनाए जाने वाले बयान पर कटाक्ष किया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान में हिन्दू राष्ट्र का प्रावधान नहीं हैं। अब बाबा जी ही बताए कि उन्हें भारतीय संविधान में भरोसा है कि नहीं। जो उनके पास कथा सुनने जाते हैं वह भी बताए कि उन्हें भारतीय संविधान में भरोसा है कि नहीं। ऐसे में अगर इन लोगों को भारतीय संविधान पर भरोसा नहीं है तो सभी भाजपा के विधायक, मंत्रियों को इस्तीफा दे देना चाहिए क्यों कि उन्होंने भारतीय संविधान की शपथ ली है।
बेरोजगारों के साथ सरकार कर रही अन्याय
दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने पांच से छ सालों में भर्ती निकालकर साढ़े चार सौ करोड़ की फीस वसूल की है इसके बाद एग्जाम रद्द कर देते है नियुक्तियां होती नहीं हैं। कांग्रेस सरकार ने कभी बेरोजगारों से फीस नहीं वसूली।
Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-18 06:19:15