कुल्लू शिल्प बाजार में सजावटी सामान की धूम: मंडी के दिवांशु सचदेवा के मिट्‌टी से बने इको फ्रेंडली प्रोडक्ट हाथों-हाथ बिके, मां ने सिखाई कलाकारी Newshindi247

कुल्लू शिल्प बाजार में सजावटी सामान की धूम: मंडी के दिवांशु सचदेवा के मिट्‌टी से बने इको फ्रेंडली प्रोडक्ट हाथों-हाथ बिके, मां ने सिखाई कलाकारी Letest Hindi News

कुल्लू22 मिनट पहले

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के ढालपुर मैदान में लगे गांधी शिल्प बाजार में मंडी के कलाकार का सजावटी सामान विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। दिवांशु सचदेवा द्वारा बनाई गई वस्तुएं लोगों के इतनी पसंद आ रही हैं कि वे उन्हें अपने घरों, कार्यालयों और होटल, रेस्टोरेंट की शोभा बनाने के लिए खरीद रहे हैं।

मंडी जिला के सौली खड़ निवासी दिवांशु का कहना है कि उन्होंने अपनी मां संतोष सचदेवा से वेस्ट चीजों से सजावट का सामान बनाने की प्रशिक्षण लिया और आज यह उनका व्यवसाय बन गया है। दिवांशु देशभर में लगने वाली प्रदर्शनियों में अपने हाथों से बनी सजावट की वस्तुओं को प्रदर्शित करते हैं।

दिवांशु सचदेवा द्वारा बनाई गई सजावट की वस्तुएं।

दिवांशु द्वारा बनाई गई यह सभी वस्तुएं
दिवांशु सचदेवा ने बताया कि उन्होंने वेस्ट सामान से तरह-तरह के फूल, टेडीबीयर, ड्रीम कैचर, विंड सेम व अन्य कई प्रकार की सजावटी वस्तुएं तैयार की हैं। लोग उनके बनाए हुए सजावट के सामान को पसंद कर रहे हैं और खरीद रहे हैं। दिवांशु का कहना है कि वह पिछले 15 सालों से यह काम कर रहे हैं।

दिवांशु सचदेवा द्वारा प्रदर्शित किए गए सजावटी पत्थर।

दिवांशु सचदेवा द्वारा प्रदर्शित किए गए सजावटी पत्थर।

हजारों महिलाओं को सिखा चुके कारीगरी
दिवांशु सचदेवा ने बताया कि मेरी मां संतोष सचदेवा मेरी ट्रेनर हैं और अब तक हम दोनों मिलकर मंडी जिले में 60 हजार महिलाओं को इस तरह की वस्तुओं को बनाने की ट्रेनिंग दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि वे सजावटी सामान कपड़े, धागे, फैदर, मार्बल और मिट्‌टी से तैयार करते हैं, जो इको फ्रैंडली हैं।

खबरें और भी हैं…

Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-15 04:19:57

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *