घांस खाकर दिव्यांगों ने जताया विरोध: जिज्जी बस स्टैंड से स्टेशन तिराहे तक चले; 4 घंटे जाम रहा शहर Newshindi247

घांस खाकर दिव्यांगों ने जताया विरोध: जिज्जी बस स्टैंड से स्टेशन तिराहे तक चले; 4 घंटे जाम रहा शहर Letest Hindi News
गुनाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
घांस कहकर दिव्यांगों ने विरोध जताया।
आज दिव्यांग स्वाभिमान पदयात्रा का 17वाँ दिन है। गुरुवार को यात्रा जज्जी बस स्टैंड से शुरू हुई। लगभग 5 घंटे में यह यात्रा 1 किमी दूर स्टेशन तिराहे पर पहुंची। यात्रा के दौरान विरोध स्वरूप दिव्यांगों ने सूखी घांस खाई। उनका कहना था कि सरकार दिव्यांग को 600 रुपया पेंशन देती है। इतने में तो केवल घांस ही खाई जा सकती है। इस दौरान लगभग 4 घंटे तक पूरा शहर जाम रहा। मुख्य रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
बता दें कि 5 दिन पहले पदयात्रा ने गुना शहर में प्रवेश किया। जैसे ही शहर वासियों और समाज सेवियों को यात्रा के प्रवेश की सूचना मिली तो लोग स्वागत और समर्थन के लिए तैयार हो गए। यह यात्रा लगातार 17 दिनों से चल रही है। इस यात्रा में शामिल दिव्यांगों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन फिर भी प्रतिदिन 2 किलोमीटर घिसटकर दिव्यांग गुना शहर में प्रवेश कर गए थे। दिव्यांग 28 फरवरी से स्वाभिमान यात्रा निकाल रहे हैं। 3 महीने पहले भी उन्होंने यात्रा शुरू की थी, लेकिन पंचायत मंत्री के आश्वासन के बाद उन्होंने यात्रा स्थगित कर दी थी। तीन महीने पूरे हो जाने के बाद भी जब उनकी मांगों पर कोई विचार नहीं हुआ तो दिव्यांगों ने फिर एक बार यात्रा शुरू की है। CM ने उन्हें भोपाल आकर मिलने का ऑफर दिया, लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया।

दिव्यांग 2 घंटे तक जयस्तंभ चौराहे पर बैठे रहे।
घांस खाकर जताया विरोध
गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे यात्रा जज्जी बस स्टैंड से शुरू हुई। दोपहर लगभग 1 बजे यात्रा जयस्तंभ चौराहे पर पहुंची। यहां दिव्यांगों ने विरोध स्वरूप सूखी घांस खाई। लगभग डेढ़ घंटे तक वह चौराहे पर डटे रहे। इस दौरान तीन दिव्यांगों की तबियत भी बिगड़ गयी, जिन्हें इलाजे कराने के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तेज धूप के कारण दिव्यांगों को चक्कर आये और वह वहीं अचेत हो गए। जिला अस्पताल में उनका इलाज किया गया।
4 घंटे जाम रहा शहर
जज्जी बस स्टैंड से हनुमान चौराहे तक की सड़क शहर की सबसे व्यस्ततम सड़कों में से एक है। जैसे ही यात्रा मुख्य सड़क पर आई, दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगना शुरू हो गईं। जयस्तंभ चौराहे तक आते-आते सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए थे। एक तरफ की सड़क यात्रा के कारण बंद हो गयी। इसी कारण केवल एक साइड से ही वाहन निकाले जाते रहे। लगभग चार घंटे तक शहर की मुख्य सड़क जाम रही, जिस कारण नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

4 घंटे तक शहर में जाम लगा रहा।
Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-16 10:01:49