युवाओं की चुनौतियों का निकालेंगे रास्ता: दुबई में होने वाले सेमिनार में शामिल होंगे इंदौर के डॉक्टर, दावा प्रदेश से वे इकलौते Newshindi247

युवाओं की चुनौतियों का निकालेंगे रास्ता: दुबई में होने वाले सेमिनार में शामिल होंगे इंदौर के डॉक्टर, दावा प्रदेश से वे इकलौते Letest Hindi News

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Doctors From Indore Will Attend The Seminar To Be Held In Dubai, They Are The Only Ones From Dawa State

इंदौर33 मिनट पहले

इंदौर के एक डॉक्टर का सिलेक्शन दुबई में होने वाले एक इवेंट के लिए हुआ है। डॉक्टर का दावा है कि मध्यप्रदेश से वे इकलौते हैं, जिनका चयन हुआ है। करीब हफ्ते भर पहले उन्होंने इसके लिए प्रोसेस की थी, जिसके बाद उनका सिलेक्शन इस इवेंट के लिए हुआ है। चलिए जानते है वहां क्या कुछ इवेंट होने वाला है और कैसे उन्होंने इसकी प्रोसेस की…

हम बात कर रहे है इंदौर के राऊ क्षेत्र में रहने वाले डॉ. आदित्य गोडबोले की। उन्होंने एक हफ्ते पहले ही संयुक्त राष्ट्र की वेबसाइट पर दुबई में होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा के इवेंट के लिए अप्लाय किया था। जिसके बाद उनका सिलेक्शन इस इवेंट के लिए हुआ है। दरअसल, ये इवेंट एक सेमिनार है। जिसमें दुनिया भर से कई प्रतिभागी इसमें शामिल होंगे। उनका कहना है कि मध्यप्रदेश से उनका ही चयन हुआ है। वे इस इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विभिन्न विषयों की समस्याओं पर निकालेंगे रास्ता

उन्होंने बताया कि इस सेमिनार में “कठिन वैश्विक चुनौतियों के निदान” विषय पर वे अपनी बात रखेंगे। मुख्य रूप से युवाओं को अलग-अलग क्षेत्रों में आने वाली विभिन्न समस्याओं, चुनौतियों पर बात के साथ ही बीच का रास्ता निकालने पर चर्चा की जाएगी। इसमें नए स्टार्टअप से लेकर सांइस, आर्ट सहित कई विषय है, जिस पर इस इवेंट में चर्चा होगी। इस इवेंट का नाम है संयुक्त राष्ट्र सिम्युलेशन। ये प्रोग्राम 19 मई से लेकर 22 मई तक दुबई में आयोजित होगा।वे YOUNGLEDERS & CHANGIE MAKERS प्रोग्राम में वैश्विक स्तर पर आने वाली चुनौतियों पर वैचारिक आदान-प्रदान करेंगे।

हफ्तेभर पहले किया था अप्लाय

डॉ. गोडबोले का कहना है कि वे करीब दस सालों तक उन्होंने कई देशों में अध्ययन किया है। उन्होंने विदेशी भाषा में डिप्लोमा भी किया है। करीब एक हफ्ते पहले उन्हें दुबई में होने वाले इस इवेंट का जानकारी मिली। जिसके बाद उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की एक वेबसाइट पर इस इवेंट के लिए अप्लाय किया। कुछ दिनों की प्रोसेस के बाद उन्हें इस इवेंट में शामिल होने के लिए उनका सिलेक्शन हुआ।

खबरें और भी हैं…

Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-16 02:33:46

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed