रामपुर में बड़े भाई के हत्यारे को उम्रकैद: एक लाख जुर्माना; ईंटों-पत्थरों से मारा, कुल्हाड़ी से काटा; 5 साल के बेटे ने देखा मर्डर Newshindi247

रामपुर में बड़े भाई के हत्यारे को उम्रकैद: एक लाख जुर्माना; ईंटों-पत्थरों से मारा, कुल्हाड़ी से काटा; 5 साल के बेटे ने देखा मर्डर Letest Hindi News
रामपुर27 मिनट पहले
राजधानी शिमला के रामपुर में एक शख्स को अपने भाई की हत्या का दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। एक लाख रुपए जुर्माना भी लगाया गया है।
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश किन्नौर स्थित रामपुर की अदालत ने अहम फैसला सुनाते हुए दोषी मुकेश पुत्र दीप राम निवासी गांव करालटा (शोली), डाकघर शोली, तहसील ननखड़ी को अपने बड़े भाई की निर्मम हत्या करने पर उम्रकैद और एक लाख के जुर्माने की सजा सुनाई।
खाना नहीं बनाने पर हुआ था विवाद
उपजिला न्यायवादी कमल चंदेल ने बताया कि 27 मार्च 2018 को आरोपी का भाई सुनील कुमार (मृतक) रामपुर पेशी पर गया था। उसने मुकेश को कहा था कि शाम का खाना बनाकर रखना। जब सुनील कुमार (मृतक) शाम को घर पहुंचा तो उसने मुकेश से खाने के बारे में पूछा तो उसने जवाब दिया कि खाना नहीं बनाया।
इस पर मृतक ने आरोपी को कहा कि तूने सारा दिन क्या किया, तूने न खाना बनाया, न पानी लाया। इसी बात पर आरोपी ने अपने बड़े भाई सुनील कुमार (मृतक) की हाथों, लातों से पीटा। ईंटों, पत्थर, डंडे और कुल्हाड़ी से सिर और मुंह पर वार करके निर्मम हत्या कर दी।
5 साल के पुत्र ने देखा यह वाकया
यह वाकया मृतक के 5 वर्षीय पुत्र ने देखा और इस वारदात की सूचना आरोपी व मृतक की मां जो शिमला में थी, को दी गई। पुलिस को इस बारे में सूचित किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात में प्रयोग किए गए सभी हथियार, पत्थर और ईंटें जो खून से रंगे थे, बरामद किए।
इस केस की तफ्तीश थाना प्रभारी चिंत राम ने की। सभी साक्ष्य गवाहों के ब्यानात, मेडिकल साक्ष्य के आधार पर अदालत ने आरोपी को अपने सगे भाई की निर्मम हत्या का दोषी पाया और उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई। सरकार की तरफ से मुकदमे की पैरवी उप जिला न्यायवादी कमल चंदेल और केएस जरीयाल ने की।
Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-16 02:05:44