बक्सर में वृद्ध को मारी गोली, हालत गंभीर: चन्ना उखाड़ने को लेकर हुआ विवाद, मौके से पिस्टल और खोखा बरामद Newshindi247

बक्सर में वृद्ध को मारी गोली, हालत गंभीर: चन्ना उखाड़ने को लेकर हुआ विवाद, मौके से पिस्टल और खोखा बरामद Letest Hindi News

बक्सर3 घंटे पहले

बक्सर जिले के विशेश्वर डेरा में चन्ना उखाड़ने का विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष द्वारा बुजुर्ग को गोलीमार दी गई। स्थानीय लोगों के द्वारा वृद्ध को आनन फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। जिसे परिजन ट्रामा सेंटर लेकर चले गए। वहीं गोलीबारी की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा पिस्टल और गोली का खोखा बरामद किया गया है। हालांकि गोली मारने वाले इस घटना के बाद से फरार हो गए है। पुलिस मामले की छानबीन जुट हुई है।

घटना भरियार ओपी क्षेत्र के विशेश्वर डेरा में हुई। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर लगभग 3 बजे खेत मे लगी चन्ना की फसल उखाड़ने को लेकर राम निवास सिंह 65 वर्ष और चुन्नी डेरा के रहने वाले सुगन सिंह समेत चार अज्ञात लोगों के बीच विवाद हुआ। जिसमें सुगन सिंह के द्वारा गोलीमार दी गई। घायल अवस्था में राम निवास को अस्पताल लाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए वाराणसी भेज दिया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रामनिवास खेत मे चना की फसल लगी थी। जिसे सुगम सिंह उखाड़ रहा था। जिसको लेकर विवाद बढ़ गया।

डुमरांव एसडीपीओ सह ASP राज ने बताया कि गोली घायल के पेट के करीब लगी है। हालत खतरे से बाहर है। वहीं आरोपी के घर पर छापेमारी की गई थी। परन्तु वह अपने परिवार के साथ फरार है। ASP ने बताया कि बुजुर्ग ने गोली लगने के बाद भी पिस्टल आरोपी से छिन लिया। मौके से खोखा बरामद हुआ है। अन्य अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा रही है। हालांकि अभी तक पुलिस को कोई आवेदन FIR के लिए नही मिला है।

खबरें और भी हैं…

Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-18 14:51:10

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed