महम नगर पालिका कर्मचारियों का हुआ चुनाव: प्रकाश देवी सर्वसम्मति से बनी प्रधान, कर्मचारियों की आवाज उठाने पर मंथन Newshindi247

महम नगर पालिका कर्मचारियों का हुआ चुनाव: प्रकाश देवी सर्वसम्मति से बनी प्रधान, कर्मचारियों की आवाज उठाने पर मंथन Letest Hindi News

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • Rohtak News; Election Of Maham Municipality Employees, Prakash Devi Prakash Devi Became President, Raising Voice Of Employees

रोहतकएक घंटा पहले

महम नगर पालिका में चुनाव के दौरान मौजूद पदाधिकारी व कर्मचारी

हरियाणा के रोहतक स्थित महम नगर पालिका में कर्मचारी संघ का बुधवार को चुनाव हुआ। इस दौरान प्रकाश देवी को सर्वसम्मति से प्रधान बनाया गया। वहीं इस दौरान कर्मचारियों की मांगों व आवाज उठाने पर मंथन किया गया। ताकि कर्मचारियों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करवाया जा सके।

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा जिला रोहतक इकाई महम में इकाई का चुनाव हुआ। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि इस चुनाव का उद्देश्य कर्मचारियों को नेतृत्व देना है। ताकि कर्मचारियों की मांगों व आवाज को उठाया जा सके। कर्मचारी पिछले काफी समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करते आ रहे हैं।

प्रधान प्रकाश देवी

प्रकाश देवी बनी प्रधान
महम इकाई के प्रधान पद पर प्रकाश देवी को सर्वसम्मति से चुना गया। वहीं तीर्थ को संरक्षक, बबीता देवी को उप प्रधान, संजय कांगडा को सचिव, नीलम को सह सचिव, श्यामू बिढ़लान को कोशाध्यक्ष बनाया गया। साथ ही प्रेस सचिव के पद पर सूरज खटिक को, ऑडिटर के पद पर नवीन जांगड़ा को, वरिष्ठ उप प्रधान के पद पर बेबी को, कार्यकारिणी सदस्य के पद पर नरेग कांगड़ा, वीरभान, सूनील, पूनम व राजबाला को चुना गया।

चुनाव हुआ संपन्न
चुनाव को लेकर पहले से ही समय निर्धारित किया गया था। यह चुनाव जिला प्रधान अनिल कागड़ा, राजेंद्र सिंह डाबला ब्लॉक एसकेएस, सुनील अहलावत सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा इकाई महम, श्रवण बोहत महासचिव, कवल राणा वरिष्ठ उप प्रधान, जतिन उपप्रधान, वीरेंद्र गुर्जर सचिव की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

खबरें और भी हैं…

Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-15 10:57:21

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed