क्लिनिक में घुसकर डॉक्टर पर चलाए हाथ-मुक्के: शराब के नशे में आया युवक, डॉक्टर ने मना किया तो भाई और दोस्तों के साथ मिलकर की मारपीट Newshindi247

क्लिनिक में घुसकर डॉक्टर पर चलाए हाथ-मुक्के: शराब के नशे में आया युवक, डॉक्टर ने मना किया तो भाई और दोस्तों के साथ मिलकर की मारपीट Letest Hindi News
बिलासपुर19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
युवकों ने गुंडागर्दी करते हुए कर दी डॉक्टर की पिटाई।
बिलासपुर में महिला का इलाज कर रहे डॉक्टर के क्लिनिक में कुछ बदमाश घुस गए। उनके मना करने पर गाली देते हुए युवकों ने हाथ-मुक्के और बेल्ट से उनकी जमकर पिटाई कर दी। झगड़ा होने पर उनके परिजन ने बीच-बचाव किया। बाद में थाने पहुंचकर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।
ग्राम नेवसा निवासी योगेश साहू (39) ने पुलिस से शिकायत कर बताया कि, वह गांव में प्राइवेट क्लिनिक चलाता है। वह अपनी क्लिनिक में बैठकर मरीजों का इलाज करता है। दो दिन पहले देर शाम को वह गर्भवती महिला मरीज का इलाज कर रहे थे। उसी समय गांव का अजय सूर्यवंशी शराब पीकर आ गया और गाली-गलौज करने लगा, जिसे मना करते हुए डॉक्टर ने घर जाने के लिए बोला। इतने में वह गुस्से में आ गया और डॉक्टर के साथ हाथापाई करने लगा।
भाइयों को लेकर आ गया युवक और करने लगा मारपीट
पहले झगड़ा करने के बाद अजय अपने घर चला गया। फिर कुछ देर बाद वह अपने भाई सहित अन्य लोगों को लेकर आ गया। उसके साथ हेमंत सूर्यवंशी, विक्की सूर्यवंशी व अन्य लोग पहुंचे। उन्होंने क्लिनिक में घुसकर गालीगलौज शुरू कर दिया। मना करने पर उन्होंने हाथ-मुक्के और बेल्ट से उनकी पिटाई कर दी। इस दौरान डॉक्टर के परिजनों ने बीच-बचाव किया तो उनके साथ भी युवकों ने मारपीट कर दी। डॉक्टर ने इस घटना की शिकायत पुलिस से की है।
मारपीट का केस दर्ज कर पुलिस ने की खानापूर्ति
डॉक्टर साहू ने इस केस में पुलिस पर भी आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उनके क्लिनिक में घ़ुसकर गुंडागर्दी करते हुए मारपीट की है। इस घटना की जानकारी देने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साधारण मारपीट का मामला दर्ज किया है। वहीं, आरोपियों से अब तक कोई पूछताछ भी नहीं की गई है, जिससे उनका हौसला बुलंद हो गया है।
Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-15 11:31:57