पंजाब में थाने भी नहीं सुरक्षित: खरड़ के पुलिस स्टेशन से लैपटॉप चोरी; चोर ने दरवाजे के साथ अलमारी भी तोड़ी Newshindi247

पंजाब में थाने भी नहीं सुरक्षित: खरड़ के पुलिस स्टेशन से लैपटॉप चोरी; चोर ने दरवाजे के साथ अलमारी भी तोड़ी Letest Hindi News

चंडीगढ़15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब में आतंकी और अन्य आपराधिक वारदातों को लगातार अंजाम दिया जा रहा है। वहीं चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पुलिस थाने में घुस कर चोरी करने की जुर्रत कर रहे हैं। एक ताजा मामले में खरड़ सिटी थाने में चोर एक पुलिसकर्मी का दरवाजा तोड़ अंदर से लैपटॉप चुरा ले गए।

बीते 14 मार्च को यह घटना घटी थी। मामले में शिकायतकर्ता ASI बलबीर सिंह हैं। उन्होंने कहा है कि वह बीते 13 मार्च को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका के सिलसिले में गए थे।

एक अन्य पुलिसकर्मी सिकंदर सिंह ने लैपटॉप बैग के अंदर थाने में बने कमरे में अलमारी में रखा हुआ था। इसके बारे में उन्हें जानकारी भी दी थी।

जब ASI 14 मार्च को थाने में पहुंचा तो उन्होंने पाया कि उनके कमरे का दरवाजा थोड़ा टूटा हुआ था। वहीं उनका लैपटॉप गायब था। अलमारी भी टूटी हुई थी। पुलिसकर्मी ने अपने सीनियर्स को इस बारे में जानकारी दी और इसके बाद CCTV फुटेज जांची गई।

2 लोग फुटेज में दिखाई दिए
फुटेज में सामने आया कि रात 2.30 बजे दो अज्ञात युवक पुलिसकर्मी के कमरे में दाखिल हुए। पुलिस ने टूटे दरवाजे को ठीक करवा दिया है। बता दें कि मामले में शिकायतकर्ता ASI जांचकर्ता अफसर भी हैं। उसने कहा कि हो सकता है कि अपराधियों ने या तो खुद यह चोरी की हो या फिर किसी के कहने पर इस अपराध को किया हो। थाना पुलिस ने IPC की धारा 457(ट्रैसपासिंग), 380(चोरी) और 120 बी(आपराधिक साजिश रचने) की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं…

Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-16 06:10:40

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed