पूर्णिया में दो पक्षों में मारपीट: चुनाव में वोट नहीं देने पर वार्ड पार्षद पति पर हमला करने का आरोप Newshindi247

पूर्णिया में दो पक्षों में मारपीट: चुनाव में वोट नहीं देने पर वार्ड पार्षद पति पर हमला करने का आरोप Letest Hindi News
- Hindi News
- Local
- Bihar
- Purnia
- Fighting Between Two Parties In Purnia, Ward Councilor Accused Of Assaulting Husband For Not Voting In Elections
पूर्णिया4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
पूर्णिया में नगर निगम चुनाव बीत जाने के बाद चुनाव का खुन्नस अब सामने आने लगा है। पूर्णिया में बुधवार को दो पक्ष में जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगो के हस्तक्षेप बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। जहां एक घायल की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। पीडित ने थाना में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के खुश्कीबाग मिलन पाडा नया टोला की है।
घायलो में नयां टोला के रहने वाले सच्चिदानंद पासवान का 23 वर्षीय बेटा कुंदन पासवान, 26 वर्षीय चंदन कुमार पासवान व बेटी शामिल है। कुंदन के शर में गहरी चोट लगने से हालत काफी गंभीर बताई जारही है।

पीडित चंदन कुमार पासवान ने बताया कि नगर निगम चुनाव में वार्ड 41 खुश्कीबाग से संजय चौधरी की पत्नी पूनम देवी भी चुनाव लड़ी थी। पूनम देवी वर्तमान में वार्ड 41 के वार्ड पार्षद है। हम लोगो ने भी नगर निगम के चुनाव में अपने पसंद के उम्मीदवार को वोट डाले थे। मतगणना में जीत के बाद पूनम देवी की पति संजय चौधरी हमेशा वोट नहीं देने का आरोप लगा रहा था और इस बस्ती से भगा देने की धमकी देते रहता है।
बुधवार को भाई कुंदन कुमार पासवान खुश्कीबाग हटिया पर घर का सामान खरीदने गया था। तभी संजय चौधरी, उनका बेटा, भांजा और पूरे परिवार के लोगो ने घेर लिया और मारपीट करने लगे। लाठी डंडे से हमलावर कुंदन का शर पर जख़्मी कर दिया। जब बचाने के लिए गए तो संजय चौधरी का बेटा और भांजा ने कनपटी पर पिस्टल तान दिया। पिस्टल चलाई भी लेकिन फायरिंग नहीं हुई और बाल- बाल बच गए।
वहीं वार्ड पार्षद पति संजय चौधरी ने बताया कि किसी बात को लेकर उनके भांजा और कुंदन के बीच विवाद हुई थी और दोनों में मारपीट हो गई। उनका बेटा, परिवार के लोग या वह खुद घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे। पिस्टल चलाने की बात से भी इनकार किया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-15 16:36:17