कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष ने किया युवक को किडनैप: साथी ने मारी पैर में गोली, अस्पताल में एडमिट करवाकर हुए फरार Newshindi247

कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष ने किया युवक को किडनैप: साथी ने मारी पैर में गोली, अस्पताल में एडमिट करवाकर हुए फरार Letest Hindi News
भरतपुरएक घंटा पहले
कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष और उसका साथी पुलिस की गिरफ्त में।
भरतपुर कांग्रेस से पूर्व शहर अध्यक्ष संजय शुक्ला ने अपने साथी के साथ मिलकर एक युवक का किडनैप कर लिया। पहले तो पूर्व शहर अध्यक्ष के साथी ने युवक के गोली मारी उसके साथ पूर्व शहर अध्यक्ष और उसका साथी युवक को घर से खींच कर बाहर ले आए।
जिसके बाद उसे अपनी कार में किडनैप कर ले गए। शहर की सड़कों पर कुछ देर घूमने के बाद वह अस्पताल पहुंचे और युवक को अस्पताल में भर्ती करवाकर फरार हो गए। युवक की शिकायत के बाद पुलिस ने पूर्व शहर अध्यक्ष और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया।
घटना 15 मार्च रात 9.30 बजे की है। पीड़ित नीटू (48) शहर के मोरी चार बाग इलाके में रहता है। गोली लगने के बाद पुलिस ने जब नीटू के बयान लिए तो उसने पुलिस को बताया कि वह एक चाय की दुकान चलाता है। बुधवार को वह अपने घर बैठा था। तभी उसके घर पर दो व्यक्ति आए। वे शराब मांगने लगे।
नीटू ने दोनों से कहा कि वह शराब नहीं बेचता। इसके बाद दोनों नीटू को गालियां दीं। साथ ही धमकी दी कि तुझे गाड़ी में डालकर ले जाएंगे। उसमें से एक व्यक्ति ने उसके दाहिने पैर में गोली मार दी। उनके पास एक कार थी, जिसमें एक और अन्य युवक बैठा था।
पुलिस का कहना है कि घायल नीटू को आरोपी आरबीएम अस्पताल ले गए और भर्ती करवा कर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के बाद पूर्व शहर अध्यक्ष संजय शुक्ला उसके साथी अंकुर सोनी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने कार को भी बरामद कर लिया है जिस कार से नीटू का किडनैप किया गया था। पुलिस का कहना है कि गोली किसी छोटे हथियार से मारी गई थी, लेकिन अभी तक हथियार बरामद नहीं हुआ है।
Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-16 15:12:42