पूर्व महापौर विभा पटेल ने कहा: कई सरकारी योजनाओं में भाजपाइयों की संलिप्तता से लोगों को लाभ नहीं मिला Newshindi247

पूर्व महापौर विभा पटेल ने कहा: कई सरकारी योजनाओं में भाजपाइयों की संलिप्तता से लोगों को लाभ नहीं मिला Letest Hindi News
निवाड़ी25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा 18 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। आज मध्य प्रदेश महिला से गैंग रेप, महिला आत्महत्या और बाल अपराध में देश में नंबर 1 हो चुका है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 15 साल पहले लाड़ली लक्ष्मी योजना की शुरुआत की थी और इस योजना को लेकर कई अवसरों पर सवाल खड़े हुए हैं लेकिन सरकार ने कभी भी तथ्यात्मक जवाब नहीं दिए। हकीकत तो यह है कि इस योजना के तहत राशि देने के बदले में अधिकार पत्र दिए जा रहे हैं लेकिन खाते में राशि जमा नहीं की जा रही है।
वहीं अब प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना से भ्रष्टाचार और बढ़ेगा। पहले भी राज्य सरकार की कई योजनाओं में भाजपाइयों की संलिप्तता होने से पात्र हितग्राहियों को लाभ नहीं मिला है। यह सभी बातें मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और भोपाल की पूर्व महापौर विभा पटेल ने निवाड़ी में आयोजित महिला कांग्रेस के सम्मेलन में कहीं। वह यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलीं और आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा की।
कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मनोहर सिंह यादव के निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा ने विधायक खरीद फरोख्त की नई परिपाटी चलाई है उससे हम सभी को सतर्क रहना होगा। जहां इनकी दो सीटें होती हैं वहां पर यह खरीदकर विधायक बना लेते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले घोषणा पत्र से अभी तक 25 हजार घोषणाएं छोड़कर गए थे, उसके बाद विधायक खरीदकर मुख्यमंत्री बन गए। इस दौरान भास्कर के लाड़ली बहना योजना के सवाल पर उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना सिर्फ एक छलावा है।
लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने के लिए अभी सरकार ने पात्रता ही अच्छे से नहीं बताई। दस दिन में कर्ज माफी वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने चरणबद्ध तरीके से कर्ज माफी की बात कही थी। घोषणा पत्र पांच दिनों का नहीं होता है। पहले चरण में 50 हजार रुपए तक के कर्ज माफ किए गए। बाहरी प्रत्याशियों को टिकट देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रत्याशी चयन के लिए पार्टी की निश्चित प्रक्रिया होती है और उसी में वरिष्ठ नेता बैठकर प्रत्याशी तय करते हैं।
बेरोजगारों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है
महंगाई को लेकर उन्होंने कहा कि इस साल 9 बार दूध के दाम बड़े हैं। महंगाई और अत्याचार से सबसे ज्यादा महिला वर्ग प्रताड़ित हो रहा है। कुपोषण में भी मध्यप्रदेश नंबर वन पर है और बेरोजगारों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि इन सब अव्यवस्थाओं के बाद भी भाजपा के नेताओं का विकास हो रहा है और आम जनता आज भी परेशान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली दी जाती थी।
इसके साथ वृद्धावस्था पेंशन जो भाजपा के समय में 300 थी, उसे बढ़ाकर कमलनाथ ने 600 रुपए किया था और यदि कांग्रेस की सरकार पांच साल रहती तो उसे बढ़ाकर 1000 रुपए कर दिया जाता। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. दिनेश तिवारी की बहू संगीता तिवारी को प्रदेश संगठन मंत्री का नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान राजलक्ष्मी नायक, कृष्णा बैरागी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र सिंह घोष सहित महिला कांग्रेस की अन्य पदाधिकारी मौजूद थीं।
Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-15 22:59:22