अबोहर के पूर्व MLA का AAP सरकार पर निशाना: अरुण नारंग बोले- अत्यधिक दुकानें खोलकर शराब को बढ़ावा दे रहे मुख्यमंत्री भगवंत मान Newshindi247

अबोहर के पूर्व MLA का AAP सरकार पर निशाना: अरुण नारंग बोले- अत्यधिक दुकानें खोलकर शराब को बढ़ावा दे रहे मुख्यमंत्री भगवंत मान Letest Hindi News

अबोहर21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अबोहर के पूर्व विधायक अरुण नारंग।

पंजाब के अबोहर से पूर्व विधायक अरुण नारंग ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा प्रस्तावित नई आबकारी नीति की कड़ी आलोचना की है। कहा कि पंजाब सरकार द्वारा अलग-अलग शहरों में अत्यधिक विशेष दुकानें खोलकर क्षेत्रवासियों को अधिक शराब पीने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा जिस प्रकार AAP सुप्रीमो एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में नई दिल्ली में करोड़ों का आबकारी घोटाला उजागर हुआ है, उसी प्रकार अब पंजाब में भी मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार अपने चहेतों को आर्थिक लाभ पहुंचाकर अपनी जेबें भरना चाहती है।

बदलाव का झांसा देकर हथिया ली सत्ता
पूर्व विधायक अरुण नारंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने बड़े बदलाव का झांसा देकर पंजाब की सत्ता तो हथिया ली है, लेकिल प्रदेश की प्रगति व उन्नति को प्राथमिकता देने की बजाय पंजाब सरकार शराब की बिक्री को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की ऐसी ही जनविरोधी नीतियों के कारण आज हमारे युवा देश छोड़ने के लिए विवश हो रहे हैं। प्रत्येक महीने दर्जनों युवा विदेश में जाकर सेटल हो रहे हैं।

केंद्रीय एजेंसियों से जांच कराने की मांग
पूर्व विधायक अरुण नारंग ने कहा कि प्रदेश सरकार शराब व बीयर की एक्साइज दरों में छूट प्रदान करके अपने चहेते शराब व्यापारियों को लाभ पहुंचाकर पंजाब के खजाने में डाका डाल रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार के मंत्री झूठे व फर्जी आंकड़े प्रस्तुत करके पूरे प्रदेश को गुमराह कर रहे हैं। पूर्व विधायक ने पंजाब में जारी आबकरी नीति की केंद्रीय एजेंसियों से जांच कराने की मांग की है।

खबरें और भी हैं…

Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-16 11:48:38

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed