अंबाला में व्यक्ति से 6 लाख की धोखाधड़ी: 100 गज का प्लाट खरीदा; मकान बनाने से रोका; न कब्जा दिया और न पेमेंट लौटाई Newshindi247

अंबाला में व्यक्ति से 6 लाख की धोखाधड़ी: 100 गज का प्लाट खरीदा; मकान बनाने से रोका; न कब्जा दिया और न पेमेंट लौटाई Letest Hindi News
अंबालाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
हरियाणा के अंबाला कैंट में 100 गज का प्लाट बेचने के नाम पर 6 लाख रुपए हड़प लिए। मामला गृह मंत्री अनिल विज के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने 2 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। इनमें से एक आरोपी की मौत हो चुकी है।
अंबाला कैंट के न्यू प्रीत नगर निवासी पवन कुमार ने बताया कि उसने गांव सरसेहड़ी में अनिल कुमार से पूरी पेमेंट देकर 100 गज का प्लाट खरीदने का इकरार किया था, जोकि उसके द्वारा विक्रय पत्र पर 28 जनवरी 2005 को कबीर नगर निवासी सुरेंद्र कुमार वर्मा उर्फ फोरमैन से खरीद किया हुआ था।

प्लाट पर मकान बनाने से रोका
शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह उसके प्लाट पर मकान बनाने गया तो फोरमैन ने रोक दिया। आरोपी ने उसका प्लाट किसी और को बेच दिया, लेकिन आरोपी ने कहा था कि वह साथ वाला प्लाट देगा या फिर सारी पेमेंट वापस लौटा देगा। आरोपी द्वारा दिए चेक भी बाउंस हो गए।
निशानदेही से 4 दिन पहले हुई आरोपी की मौत
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने आरोपी के खिलाफ 9 फरवरी 2022 को शिकायत सौंपी थी। पुलिस द्वारा संज्ञान लेने पर आरोपी फोरमैन ने 4 नवंबर 2022 को जांच अधिकारी के समक्ष प्लाट दिखाया था और कहा कि वह मौके पर खड़ा होकर दीवार बनाकर देगा। वह 28 नवंबर को सामान लेकर पहुंचा तो पता चला कि फोरमैन की 16 नवंबर 2022 की रात को मौत हो गई। फोरमैन ने मरने से 4 दिन पहले निशानदेही दी थी।
आरोपी के बेटे ने खड़े किए हाथ
शिकायतकर्ता ने बताया कि SI के कहने पर फोरमैन ने 2.25 लाख रुपए का चेक दिया था, लेकिन उसके प्लाट की कीमत 6 लाख रुपए थी। फोरमैन द्वारा दिया गया चेक बाउंस हो गया। जब उसने फोरमैन के बेटे पारस वर्मा से प्लाट देने की बात कही तो उसने प्लाट और पैसे देने से साफ मना कर दिया। पुलिस ने अब सुरेंद्र कुमार वर्मा और अनिल कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-15 07:32:28