नादौन हॉस्पिटल में निशुल्क आई कैंप 29 को: रिटायर्ड इम्प्लॉइज ‌वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रचार समिति का किया गठन, सुबह 9 बजे से पंजीकरण Newshindi247

नादौन हॉस्पिटल में निशुल्क आई कैंप 29 को: रिटायर्ड इम्प्लॉइज ‌वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रचार समिति का किया गठन, सुबह 9 बजे से पंजीकरण Letest Hindi News

नादौन39 मिनट पहले

रिटायर्ड इम्प्लॉइज ‌वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी बैठक के दौरान।

हिमाचल की रिटायर्ड इम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन नादौन द्वारा 29 मार्च को सिविल हॉस्पिटल में निशुल्क आई कैंप लगाया जाएगा। कैंप का ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिले, इसके लिए एसोसिएशन प्रचार समिति का गठन भी किया है। इस बारे में एसोसिएशन के अध्यक्ष डीएस मिन्हास की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिसमें कैंप के बारे में रूपरेखा तैयार की गई।

इस कैंप का ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिले। इसके लिए एक प्रचार समिति का गठन किया गया है। एसोसिएशन के कैशियर नानक चंद को प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इस समिति में डॉ. कुलदीप गढ़वाल, यशपाल राणा व रविंद्रपुरी सदस्य होंगे। बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए एसोसिएशन के महासचिव सुदेश शर्मा ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा 22वां निशुल्क आई कैंप लगाया जा रहा है।

सुबह 10 से शाम 5 बजे तक की जाएगी जांच
जिसके लिए आज हुई बैठक में रूपरेखा तैयार की गई तथा पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सुदेश शर्मा ने बताया कि मरीजों का पंजीकरण 29 मार्च को प्रातः 9:00 बजे शुरू होगा। आंखों की जांच डॉक्टरों की टीम द्वारा प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक की जाएगी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस कैंप का लाभ उठाएं।

बैठक में इन्होंने लिया भाग
बैठक में महासचिव सुदेश शर्मा, डॉ. कुलदीप गढ़वाल, नानक चंद, शिव कुमार डोगरा, मनोहर लाल, रिटायर्ड XEN रविंद्र कुमार कौशल, रविंद्रपुरी, बेलीराम जसवाल, प्रीतम चंद, बलदेव शास्त्री, ओम प्रकाश, विशंभर दत्त, रमेश चंद शर्मा सहित कई पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं…

Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-19 06:04:56

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed