नालंदा में आम निर्वाचन चुनाव: 2 नगर परिषद और 1 नगर पंचायत में होगा इलेक्शन, मतदाता सूची तैयार करने का निर्देश जारी Newshindi247

नालंदा में आम निर्वाचन चुनाव: 2 नगर परिषद और 1 नगर पंचायत में होगा इलेक्शन, मतदाता सूची तैयार करने का निर्देश जारी Letest Hindi News
नालंदा40 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नालंदा में आम निर्वाचन चुनाव
नालन्दा में नगर पालिका आम निर्वाचन चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। वर्ष 2023 में नगर पालिका आम चुनाव नगर परिषद राजगीर, इस्लामपुर एवं नगर पंचायत सिलाव में संपन्न होना है। नगर परिषद इस्लामपुर का मतदाता सूची तैयार करने के लिए निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी हिलसा सुधीर कुमार को दी गई। वहीं राजगीर एवं सिलाव के लिए अनुमंडल पदाधिकारी अनीता सिन्हा को दायित्व सौंपी गई है। सिलाव में केवल वार्ड संख्या 3 में मतदाता सूची तैयार की जाएगी। पिछले वर्ष नगर पालिका चुनाव के समय एक वार्ड प्रत्याशी की मौत हो गई थी जिसके बाद चुनाव को यहां रद्द कर दिया गया था।
नगरपालिका का आम निर्वाचन -2023 के मतदाता सूची की तैयारी हेतु निबंधन पदाधिकारी एवं रिवाइजिंग अथॉरिटी के संबंध में सूचना
1. नगर निकाय का नाम:- नगर परिषद राजगीर
अवधि:-दिनांक 05.04.2023 से 18.04.2023 तक (रविवारीय अवकाश छोड़कर) 10:30 बजे पूर्वाह्न से 05:00 बजे अपराह्न तक
निबंधन पदाधिकारी अनीता सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी ,राजगीर
रिवाइजिंग अथॉरिटी का नाम
1. मुकेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, राजगीर
एवं दिनेश प्रसाद सिंह, कृषि पदाधिकारी, राजगीर (वार्ड संख्या 01 से 07 तक)
2. स्वाति सौरभ, अंचल अधिकारी, राजगीर एवं सुरेंद्र कुमार सिन्हा, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, राजगीर (वार्ड 08 से 14 तक)
3. अजय कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, राजगीर (वार्ड संख्या 15 से 21)
4. सुभाष कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, राजगीर (वार्ड संख्या 22 से 27)
5. अजय कुमार निराला, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, राजगीर (वार्ड संख्या 28 से 32 तक)।
नगर निकाय का नाम:- नगर पंचायत सिलाव
अवधि:-दिनांक-05.04.2023 से 18.04.2023 तक (रविवार अवकाश छोड़कर) 10:30 बजे पूर्वाह्न से 05:00 बजे अपराह्न तक
निबंधन पदाधिकारी का नाम अनीता सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी, राजगीर
रिवाइजिंग अथॉरिटी का नाम
1. उदय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सिलाव (वार्ड संख्या 03)
नगर निकाय का नाम:- नगर परिषद इस्लामपुर*
अवधि:- दिनांक-05.04.2023 से 18.04.2023 तक (रविवार अवकाश छोड़कर) 10:30 बजे पूर्वाह्न से 05:00 बजे अपराह्न तक
निबंधन पदाधिकारी का नाम सुधीर कुमार अनुमंडल पदाधिकारी, हिलसा
रिवाइजिंग अथॉरिटी का नाम
1. चंदन कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, इस्लामपुर (वार्ड संख्या 01 से 09 तक)
2. अनुज कुमार, अंचल अधिकारी, इस्लामपुर (वार्ड संख्या 10 से 18 तक)
3. दिग्विजय सिंह, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, इस्लामपुर (वार्ड संख्या 19 से 26 तक)
*
Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-19 01:53:05