कोल्हान विश्वविद्यालय: दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडलिस्ट पहनेंगे कुर्ता-पायजामा Newshindi247

कोल्हान विश्वविद्यालय: दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडलिस्ट पहनेंगे कुर्ता-पायजामा Letest Hindi News

चाईबासा19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कोल्हान विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह को लेकर हर तरह की तैयारी शुरू कर दी गई है। अप्रैल माह के पहले सप्ताह में दीक्षांत समारोह का आयोजन होना है। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी।

इस बार भी दीक्षांत समारोह में भारतीय परिधान का ही उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है। समारोह में शामिल सभी शिक्षक, पदाधिकारी व टॉपर्स भारतीय परिधान में नजर आएंगे. भारतीय परिधान विद्यार्थी स्वयं पहनकर आएंगे। कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से गमछा और टोपी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए विद्यार्थियों को अतिरिक्त शुल्क जमा करना होगा। बाद में गमछा और टोपी वापस करने पर शुल्क वापस कर दिया जाएगा।

कोल्हान विश्वविद्यालय में यह तीसरा दीक्षांत समारोह है जब सभी लोग भारतीय परिधान पहनेंगे। इससे पहले दो बार दीक्षांत समारोह में भारतीय परिधान का उपयोग किया गया है। चौथे दीक्षांत समारोह से ही भारतीय परिधान की परंपरा शुरू हुई। गाउन की लगभग परंपरा खत्म कर दी गई।झारखंड में यह पहला विश्वविद्यालय है, जहां भारतीय परिधान दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों द्वारा पहना जाता है। कोल्हान विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में सिर्फ टॉपर विद्यार्थियों को ही शामिल किया जाएगा।

इसमें 2019– 21 सत्र के स्नातकोत्तर विद्यार्थी शामिल होंगे, जबकि 2018–21 के स्नातक डिग्रीधारी विद्यार्थी शामिल होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से टॉपर की सूची भी जारी कर दी गई है। अन्य डिग्रीधारी विद्यार्थियों का समारोह कॉलेजों में ही आयोजित किया जाएगा।

वहीं डॉ पीके पाणी ने कहा कि इस बार के दीक्षांत समारोह में भी भारतीय परंपरा के तहत विद्यार्थी व शिक्षक समारोह में शामिल होंगे। दीक्षांत समारोह में शामिल टॉपर्स सलवार सूट व कुर्ता-पायजामा पहनकर शामिल होंगे। कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से टोपी और गमछा उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त काउंटर तैयार किया गया है। एक अलग से कमेटी का भी गठन कर दिया गया है. तैयारी में किसी तरह की कमी ना हो इसको लेकर निरंतर बैठक की जा रही है।

एलुमनी एसोसिएशन में अध्यक्ष पद पर दिव्या का चयन

जिसमें 80 छात्राएं शामिल हुईं। दीप प्रज्ज्वलित कर महिला कॉलेज की प्राचार्या, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा पूर्वर्ती छात्राओं द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई। स्वागत भाषण डॉ. प्रीति बाला सिन्हा (प्राचार्य) द्वारा किया गया। बीएड की छात्राओं ने स्वागत गान एवं स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। डॉ. अर्पित सुमन द्वारा एलुमनी मीट के उद्देश्य के बारे बताया गया।

पूर्व छात्राओं को वर्तमान छात्राओं द्वारा हस्तनिर्मित स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। स्मार्ट बोर्ड पर वीडियो द्वारा क्रियाकलापों की झलक दिखाई गई। तत्पश्चात् एलुमनी के लिए एक कमेटी बनाई गई। जिसका संचालन मोबारक करीम हाशमी, राजीव लोचन नामता, सुजाता किस्पोट्टा, मनोज राउत और मानस गोराई ने किया।

एलुमनी एसोसिएशन में अध्यक्ष के पद पर दिव्या कुमारी, सचिव के पद पर सुमन कुमारी और कोषाध्यक्ष के पद पर चुनाव द्वारा चयनित किया गया और साथ में 4 सक्रिय सदस्य और 7 इच्छुक सदस्यों का भी चयन हुआ। इसके बाद एलुमनी एसोसिएशन के रजिस्ट्रेशन हेतु आगे की कार्यवाही की जाएगी।

खबरें और भी हैं…

Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-18 22:30:00

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed