करनाल में विधवा के साथ प्रताड़ना: दंबग कर रहे परेशान, पक्ष में आए युवक पर केस कराया दर्ज, महिला ने सुरक्षा की गुहार लगाई Newshindi247

करनाल में विधवा के साथ प्रताड़ना: दंबग कर रहे परेशान, पक्ष में आए युवक पर केस कराया दर्ज, महिला ने सुरक्षा की गुहार लगाई Letest Hindi News

करनालएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के करनाल में प्रताड़ना का शिकार विधवा महिला को इंसाफ नहीं मिल पा रहा है। महिला ने बीती 8 मार्च को निसिंग थाने में शिकायत की थी, लेकिन उसकी शिकायत को खाकी ने गंभीरता से नहीं लिया। यही नहीं आरोपी पक्ष ने महिला के पक्ष में आए एक युवक पर ही मामला दर्ज करा दिया।

महिला का आरोप है कि उसकी शिकायत पर कोई तत्परता नहीं बरती गई, बल्कि उसके पक्ष में आए युवक पर मामला दर्ज करने में पुलिस ने देर नहीं लगाई। आखिरकार पीड़िता ने 14 मार्च को CM विंडो में शिकायत देकर प्रदेश सरकार से पांच आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने और उसे न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

युवक करता था महिला को नाजायज परेशान
विधवा महिला ने CM विंडो में दी शिकायत में आरोप लगाया कि निसिंग का ही एक युवक उसे काफी समय से नाजायज परेशान कर रहा है। आरोपी के खिलाफ पहले भी महिला थाना करनाल में मामला दर्ज है, जिसमें वह जमानत पर है। बीती 8 मार्च को आरोपी ने डीजे बजाकर उसकी तरफ गलत इशारे किए और अभद्रता से गालियां दी।

पुलिस को किया था फोन
पीड़ित महिला ने आरोपी की हरकतों से तंग आकर पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया। इस पर पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मचारी ने उसे थाने में शिकायत देने के लिए कहा और मौके से चले गए। पुलिस के जाते ही आरोपी ने फिर गलत हरकतें शुरू कर दी। उसने निसिंग थाने में शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

वह जब किसी को अपनी मदद के लिए बुलाती है तो आरोपी उसे भी धमकाते हैं। महिला के अनुसार उसके दो छोटे बच्चे हैं। उसके घर में डर का माहौल बना हुआ है। उसे आरोपियों से हर समय खतरा बना रहता है।

खबरें और भी हैं…

Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-16 01:43:00

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed