कानपुर में होली मिलन समारोह का आयोजन: यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी पहुंचे, एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर दी बधाई Newshindi247

कानपुर में होली मिलन समारोह का आयोजन: यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी पहुंचे, एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर दी बधाई Letest Hindi News
कानपुर7 मिनट पहले
कानपुर उद्योग व्यापार मंडल की ओर से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। शनिवार की रात 9 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम की शुरुआत रंग गुलाल खेल कर हुई। नायगंज महाराष्ट्र भवन में कार्यक्रम में व्यापारियों समेत शहर के प्रतिष्ठित लोग होली मिलन समारोह में शामिल हुए।
होली मिलन समारोह में कलाकारों ने भजन प्रस्तुति किया। विभिन्न प्रकार की झांकियां प्रस्तुत की। राधा कृष्ण के नृत्य को देख लोग मंत्रमुग्ध हो गये। राधा कृष्ण, राम सीता आदि भजन गीत भी भजन जिसको सुन कर सभी श्रोतागण साथ गाने लगे। सभी राधा कृष्ण की धुन में झूमने लगे।
व्यापार मंडल के होली मिलन समारोह में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों को गुलाल का तिलक लगाकर होली की बधाई दी। बाद में सभी अतिथियों ने एक दूसरे पर फूल फेंक कर फूलों की होली खेली व सभी ने एक दूसरे को गले लग कर होली की बधाई दी।
कार्यक्रम के संयोजक रामजी शुक्ला ने बताया की हमारी संस्था विगत कई वर्षों से ये कार्यक्रम आयोजित कर रही है। होली आपसी भाई चारे का त्योहार है। इस कार्यक्रम के माध्यम से हम सभी को ये संदेश देना चाहते है कि साथ मिल कर ये त्योहार मानना चाहिए। आपसी भाई चारे का संदेश प्रस्तुत करना चाहिए।
व्यापार मंडल के पदाधिकारी सचिन शुक्ला ने बताया की हम इस कार्यक्रम में व्यापारियों के साथ साथ पूरे समाज को एकत्र करने का प्रयास करते हैं। समाज के हर एक वर्ग को आमंत्रित करते हैं। जिसमें सभी लोगों ने परिवार के साथ उपस्थित हो कर भजन संध्या का आनंद लिया है। रजत गुप्ता और राजेन्द्र शुक्ला ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।
Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-19 04:19:56