दिल्ली में ससुर ने बहू का सिर फोड़ा: नौकरी करना चाहती थी, ससुर को ऐतराज था इसलिए ईंट से मारा; 17 टांके आए Newshindi247

दिल्ली में ससुर ने बहू का सिर फोड़ा: नौकरी करना चाहती थी, ससुर को ऐतराज था इसलिए ईंट से मारा; 17 टांके आए Letest Hindi News
नई दिल्ली15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
घटना का वीडियो प्रेमनगर इलाके में ही लगे एक CCTV में रिकॉर्ड हो गया।
दिल्ली में व्यक्ति ने ईंट से अपनी बहू का सिर फोड़ दिया। घटना मंगलवार को प्रेम नगर इलाके में हुई। जो वहां लगे CCTV में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में काजल नाम की महिला गली में टहलते हुए नजर आ रही है। तभी पीछे से उसका ससुर आता है। दोनों में किसी बात पर बहस होती है। इसके बाद वह शख्स उसके सिर पर ईंट मार देता है।
अचानक हुए वार से महिला गिर पड़ती है। बाद में वह खुद को बचाने वहां से भागती है। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पास बैठा शख्स तमाशबीन बना रहा
जब ससुर-बहू की मारपीट हो रही थी, तब वहां बैठा एक व्यक्ति पूरे घटनाक्रम को देखता रहा, लेकिन उसने महिला की मदद के लिए कुछ नहीं किया। पुलिस ने कहा कि ईंट रखने वाले व्यक्ति की पहचान महिला के ससुर के रूप में हुई है। घटना के बाद काजल को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसके सिर पर 17 टांके आए।
बहू के नौकरी करने से ऐतराज था
रिपोर्ट्स के मुताबिक काजल के पिता सत्यप्रकाश ने बताया कि उनकी बेटी की शादी प्रवीण से हुई थी। जो सिविल डिफेंस सर्विस में काम करता है। उनकी बेटी भी नौकरी करना चाहती थी। मंगलवार को उसे इंटरव्यू देने जाना था, लेकिन काजल के ससुर को इस बात से ऐतराज था। इसी को लेकर उनमें बहस भी हुई थी। काजल ने ससुर की बात मानने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया।
ससुर और बहू के विवाद से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
रोहतक में ससुर ने विधवा बहू से की छेड़छाड़

हरियाणा के रोहतक में ससुर ने अपनी ही विधवा बहू के साथ छेड़खानी की। यहां तक कि पकड़कर कपड़े तक फाड़ दिए और जबरदस्ती करने लगा। जिसकी शिकायत पुलिस को दी है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसको दो बच्चे एक बेटा व एक बेटी है। उसके पति की मौत 27 अप्रैल 2022 को एक ट्रेन एक्सीडेंट में हो गई थी। पढ़ें पूरी खबर…
दामाद की मर्डर मिस्ट्री सुलझाने ससुर ने दिया क्लू

पत्नी ने अपने पति का मर्डर करवा दिया। यह सब उसने अपने प्यार को पाने के लिए किया। मर्डर की पूरी साजिश प्रेमी के साथ मिलकर रची। प्यार में पागल प्रेमी ने भी पहले गर्लफ्रेंड के पति से दोस्ती की, फिर लिफ्ट देने के बहाने कार में बिठाया। कार में ही गमछे से गला घोंट दिया। उसने छटपटाते हुए कहा भी था कि अगर तुम दोनों साथ रहना चाहते हो, तो ले जाओ उसे। पढ़ें पूरी खबर…
Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-16 06:00:35