ऑल इंडिया फारेस्ट मीट में छाई हरियाणा की टीम: पंजाब की टीम को शिकस्त देकर गोल्ड मेडल पर किया कब्जा, राज्यपाल ने किया सम्मानित Newshindi247

ऑल इंडिया फारेस्ट मीट में छाई हरियाणा की टीम: पंजाब की टीम को शिकस्त देकर गोल्ड मेडल पर किया कब्जा, राज्यपाल ने किया सम्मानित Letest Hindi News
करनाल33 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जीत के बाद हरियाणा के टीम को सम्मानित करते हुए।
26वी आल इंडिया फारेस्ट स्पोर्ट्स मीट में हरियाणा की टीम ने रस्सा कसी में पंजाब को शिकस्त दी और गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने हरियाणा की टीम को सम्मानित किया। राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने वाली टीम को फारेस्ट विभाग के अधिकारियों ने बधाई दी है।

मेडल दिखाते करनाल व हरियाणा के खिलाड़ी।
7 जनवरी को करनाल में हुआ था सलेक्शन
हरियाणा वन विभाग की टीम के सलेक्शन के लिए बीती सात जनवरी को करनाल के करण स्टेडियम में गेम हुए थे। जिसमें विभिन्न खेलो के लिए बेस्ट खिलाड़ियों का चयन किया गया था। जिसमे रस्सा कसी के लिए भी 15 सदस्यीय टीम का सलेक्शन किया गया था और इसी टीम को पिंजौर में 24 फरवरी से 5 मार्च तक ट्रेनिंग दी गई।

गोल्ड मेडल दिखाता क्लर्क विजय शर्मा।
10 मार्च से 14 मार्च तक हुए गेम
10 मार्च से 14 मार्च तक पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में स्पोर्ट्स मीट हुई। जिसमें पहले राउंड में गोवा को हराया फिर आंध्र प्रदेश को मात दी। सेमीफाइनल में तेलंगाना को पटखनी दी और फाइनल में पंजाब की टीम को चित कर गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया। गोल्ड मिलने पर हरियाणा की टीम में खुशी छा गई। और एक दूसरे को बधाई दी गई।

हरियाणा की टीम द्वारा जीती गई ट्राफी का दृश्य।
करनाल के विजय शर्मा भी थे रस्सा कसी में शामिल
वन विभाग में क्लर्क के पद पर तैनात विजय शर्मा ने भी हिस्सा लिया और रस्सा कसी में अपना दम दिखाया और अपनी टीम को गोल्ड दिलाने में मदद की। विजय शर्मा ने बताया कि टीम ने एकजुटता का परिचय दिया और पंजाब की टीम को हराया। इस तरह के खेलों का उद्देश्य है कि कर्मचारी खेल गतिविधियों से जुड़ा रहे और वह स्वस्थ रहे।
Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-16 00:40:00