अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह का आयोजन: पुलिस कंट्रोल रूम में महिलाओं का सम्मान, कलेक्टर ने कहा- घर में ही असमानता शुरू होती है, न करें ऐसा Newshindi247

अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह का आयोजन: पुलिस कंट्रोल रूम में महिलाओं का सम्मान, कलेक्टर ने कहा- घर में ही असमानता शुरू होती है, न करें ऐसा Letest Hindi News
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM)एक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
विभिन्न क्षेत्र की महिलाओं को किया गया सम्मानित।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह मनाया जा रहा है। 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन होली का त्योहार होने के कारण कई कार्यक्रम बाद में आयोजित किए जा रहे हैं। इसी मौके पर बुधवार को भी कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
इससे पहले मंगलवार को जीपीएम पुलिस ने पुलिस कंट्रोल रूम मे महिलाओं का सम्मान किया। यहां महिला जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पुलिस विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लायंस क्लब, परिवार परामर्श केंद्र और महिला जनप्रतिनियों ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। सभी ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।

अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।
अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य अर्चना पोर्ते ने कहा कि आज की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, वे पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। अर्चना पोर्ते ने एसपी योगेश पटेल को जिले के थानों में महिला थाना प्रभारियों की नियुक्ति के लिए धन्यवाद देकर उन्हें महिला सशक्तिकरण का पक्षधर बताया। शिक्षिका ऊषा पवार ने वात्सल्य से भरी कविता सुनाकर सभी को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम में मौजूद नपं अध्यक्ष राकेश जालान ने अपने वक्तव्य में सभी को महिला दिवस और होली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि हर सफल पुरुष के पीछे एक महिला का हाथ होता है।

जीपीएम पुलिस ने पुलिस कंट्रोल रूम मे महिलाओं का सम्मान किया।
इसके बाद कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया और पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर ने कहा कि असमानता की भावना अपने ही घर से शुरू होती है, जिसे दूर करना बेहद जरूरी है। अपनी बच्चियों को पढ़ाएं, उन्हें स्वावलंबी बनाएं, बेटा-बेटी में फर्क ना समझें। वहीं एसपी योगेश पटेल ने अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया और पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल रहे मौजूद।
एसपी योगेश पटेल ने कहा कि पूरे विश्व की जनसंख्या का लगभग 50% जनसंख्या महिलाओं की है। आज अलग-अलग क्षेत्रों में महिलाओं ने विभिन्न उपलब्धियां हासिल की हैं, उन्हें प्रोत्साहित करें। महिलाएं आगे बढ़ रही हैं, महिलाओं का विकास होगा, तभी हम स्वर्णिम भविष्य की कल्पना कर सकते हैं l
Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-15 08:52:33