लेस्लीगंज जैप 8 कैंप में जवान ने की आत्महत्या: दो दिन पहले लात घूसों से हुई थी पिटाई, आधे घंटे चली नब्ज एक अस्पताल से दूसरे दौड़ते रहे साथी जवान Newshindi247

लेस्लीगंज जैप 8 कैंप में जवान ने की आत्महत्या: दो दिन पहले लात घूसों से हुई थी पिटाई, आधे घंटे चली नब्ज एक अस्पताल से दूसरे दौड़ते रहे साथी जवान Letest Hindi News

  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Two Days Ago, He Was Beaten With Kicks And Punches, The Pulse Lasted For Half An Hour, Fellow Soldiers Kept Running From One Hospital To Another.

पलामू20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लेस्लीगंज जैप 8 कैंप में जवान ने की आत्महत्या

पलामू के लेस्लीगंज के जैप 8 ट्रेनिंग सेंटर में जवान ने आत्महत्या कर ली। साथी जवानों ने बताया कि कुछ दिन पहले इस जवान के साथ मारपीट की गयी थी। उसे मां बहन की गालियां दी गयी थी। इस घटना के बाद उसके अंदर आत्मसम्मान नहीं बचा था। उसने निराश होकर आत्महत्या कर ली। साथी जवानों ने बताया कि फंदे से लटकने के बाद भी जब हमने देखा, तो उसकी नब्ज चल रही थी लेकिन हमारे वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा बचा लोगो क्या तुम लोग इसको, नेतागिरी कर रहे हो। हमारे पास आधे घंटे से ज्यादा का वक्त था। उसकी जान बचाई जा सकती थी। हम पहले स्थानीय अस्पताल गये फिर हमें वहां से रेफर कर दिया गया। हम डाल्टेनगंज सदस अस्पताल ( एमएमसीएच) पहुंचे यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस जवान की मौत के बाद उसके दूसरे साथी नाराज है और ट्रेनिंग सेंटर में जवानों के होने वाले दुर्व्यवहार को इसकी वजह बता रहे हैं। जवान के निधन के बाद दूसरे जवानों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पलामू जिले के एसपी जवानों से बात करने पहुंचे हैं।

फंदे से निकाला तो चल रही थी जवान की नब्ज
घटना लेस्लीगंज जैप 8 कैंप में घटी है। जनवरी से जमशेदपुर निवासी IRB के कॉस्टेबेल अनीश कुमार वर्मा प्रतिनियुक्ति पर आये थे। सुबह के 5.30 बजे सभी जवान ट्रेनिंग के उठे तो देखा अनीश कुमार वर्मा ने फांसी लगा ली है। उनके साथी जवानों ने तुरंत उसे फांसी के फंदे से उतारा और उसकी नब्ज की जांच की। उस वक्त उसकी नब्ज चल रही थी। तुरंत अनीश को पास के प्राथमिक उपचार केंद्र में ले जाया गया । प्राथमिक उपचार केंद्र से उनकी खराब हालात को देखते हुए एमएमसीएच में रेफर कर दिया गया। लेस्लीगंज से वहां की दूरी लगभग 15 किमी की है। जब जवान को एमएमसीएच में लाया गया तो उसे मृत घोषित कर दिया गया।

जवान को लात घूंसे से मारा गया दी गयी गाली
जवान के निधन होने के बाद साथी जवान धर्मेद्र कुमार सिंह ने बताया कि हमारे साथ वहां अच्छा व्यवहार नहीं होता। जैप 8 ट्रेनिंग सेंटर में हमें कोई ट्रेनिंग नहीं मिल रही। हमारे साथ मारपीट की जा रही है। लेस्लीगंज में 550 जवान ट्रेनिंग कर रहे थे। डीएसपी दीपक कुमार के द्वारा संचालित कैंप के मेजर कमलेश दुबे के साथ 13 मार्च को मारपीट की गयी। उस लात घूसे से मारा गया। गाली गलौज की गयी वह कई दिनों से परेशान था अंतत : उसने आत्महत्या कर ली।

जवानों ने लगाए गंभीर आरोप
आईआरबी के जवान अनीश कुमार गुप्ता के निधन के बाद जवानों ने लेस्लीगंज कैंप में उनके साथ होने वाले दुर्व्यवहार का जिक्र किया। जवानों ने बताया कि उनके साथ गाली गलौज की जाती है। मारपीट की जाती है। कई बार इस तरह का व्यवहार होता है कि सहन करना मुश्किल हो जाता है। जैप 8 में 550 जवान ट्रैनिंग करते हैं। ट्रेनिंग सेंटर में किसी तरह की ट्रेनिंग नहीं हो रही। शाम होते ही सभी लोग चले जाते हैं, ज्यादातर लोग स्थानीय हैं। सुबह आते हैं और जवानों पर रौब जमाते हैं। दूसरे राज्यों के जवानों को छुट्टी भी नहीं मिलती है। सभी जूनियर को सीनियर जवानों से ज्यादा महत्व दिया जाता है। जूनियर इनकी चापलूसी करते हैं इसलिए उन्हें अहम पद दिया गया।

खबरें और भी हैं…

Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-15 07:10:35

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed