झारखण्ड स्टेट कैरम चैंपियनशिप: गढ़वा के आलोक कश्यप ने झारखंड स्टेट कैरम चैंपियनशिप में रांची के सोनू को 2-1 से हराया Newshindi247

झारखण्ड स्टेट कैरम चैंपियनशिप: गढ़वा के आलोक कश्यप ने झारखंड स्टेट कैरम चैंपियनशिप में रांची के सोनू को 2-1 से हराया Letest Hindi News
गढ़वा6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
दुमका में आयोजित झारखण्ड स्टेट कैरम चैंपियनशिप के फाईनल में गढ़वा के स्टार खिलाड़ी आलोक कुमार कश्यप ने रांची के सोनू पांडेय को 2-1 से पराजित कर झारखंड स्टेट कैरम चैंपियन बने। इसके पूर्व भी दो बार आलोक ने इस खिताब को अपने नाम किया था। इस संबंध में जिला कैरम संघ के सचिव कमलेश सिन्हा ने बताया कि दुमका जिला कैरम संघ की ओर से दुमका के सिदो कान्हो मुर्मू इंडोर स्टेडियम में राज्य कैरम संघ के तत्वावधान में 11 से 13 मार्च तक यह प्रतियोगिता आयोजित किया गया था।
इस प्रतियोगिता में गढ़वा से आलोक कुमार कश्यप और चंदन कुमार ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में चंदन कुमार हालांकि तीसरे राउण्ड में हार गए। मगर आलोक कुमार कश्यप ने अपने नर्व को कंट्रोल में रखते हुए व अपने अनुभव का लाभ उठाते हुए फाईनल मैच में रांची के सोनू पांडेय को 2-1 से पराजित किया। पुरुषों के इस एकल फाईनल के कड़े मुकाबले में पहला गेम सोनू पांडेय ने 24-23 अंको पर जीता। वहीं दूसरे गेम में पलटवार करते हुए आलोक ने कड़े मुकाबले में 17-16 पर मैच जीत कर स्कोर को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। तीसरे और निर्णायक गेम में आलोक ने 25-08 पर एकतरफा मैच जीत चैंपियन बने। इसके पूर्व आलोक ने सेमी फाईनल में दुमका के अजीत को, क्वाटर फाईनल में दुमका के अभिषेक झा को, प्री क्वाटर फाईनल में पश्चिमी सिंहभूम के राजा तांती को हराया था। आलोक ने गोड्डा में वर्ष 2007 और रांची में वर्ष 2008 में आयोजित झारखंड स्टेट कैरम चैम्पियन में भी विजेता बनने का गौरव हासिल किया था।
Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-14 22:30:00