नेशनल महिला हॉकी टीम कैंप में बढ़ेगी झारखंड की भागीदारी: साई सेंटर बेंगलुरु में चार खिलाड़ी कर रही कैंप, अब रोपनी और अलबेला रानी टोप्पो भी बनेगी हिस्सा Newshindi247

नेशनल महिला हॉकी टीम कैंप में बढ़ेगी झारखंड की भागीदारी: साई सेंटर बेंगलुरु में चार खिलाड़ी कर रही कैंप, अब रोपनी और अलबेला रानी टोप्पो भी बनेगी हिस्सा Letest Hindi News

रांची39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नेशनल महिला हॉकी टीम कैंप में बढ़ेगी झारखंड की भागीदारी

साई सेंटर बेंगलुरु में अब झारखंड की महिला हॉकी खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़ सकती है। पहले से कैंप कर रही चार महिला खिलाड़ियों के बाद अब सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए झारखंड की दो खिलाड़ियों के नाम सामने आए हैं। ये दो खिलाड़ी रोपनी कुमारी और अलबेला रानी टोप्पो हैं। इन दोनों खिलाड़ियों का चयन सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए आयोजित ट्रायल में किया गया है।
पहले से चार खिलाड़ी कर रही कैंप
साई सेंटर बेंगलुरु में सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का 12 फरवरी से 26 मार्च तक राष्ट्रीय कैंप चल रहा है। इस कैंप में पहले से ही झारखंड की चार महिला हॉकी खिलाड़ी कैंप कर रही हैं। ये खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग हैं। अब हॉकी इंडिया ने हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह को पत्राचार कर झारखंड के दो और हॉकी खिलाड़ी रोपनी कुमारी और अलबेला रानी टोप्पो को इस कैंप में के लिए आमंत्रित किया है। 20 मार्च से 26 मार्च तक इनका बेंगलुरु में सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में चयन करने लिए ट्रायल चलेगा। इसमें सफल होने पर इन खिलाड़ियों को कैंप किए भेजा जाएगा।
2017 से रोपनी कर रही झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व
कैंप ट्रायल के लिए चयनीत महिला खिलाड़ियों में रोपनी कुमारी सिमडेगा जिला के ठेठईटांगर प्रखंड के तुकुपानी पंचायत के जामबाहर गांव की रहने वाली हैं। यह वर्ष 2017 से लगातार झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कई पदक जीत चुकी हैं। इस साल गुजरात में आयोजित नेशनल गेम में भी रोपनी ने झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व किया है। वहीं फरवरी में आंध्रप्रदेश में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 में कांस्य पदक जितने वाली झारखंड टीम का हिस्सा रही चुकी हैं।
आठ साल से राज्य का कर रही प्रतिनिधित्व
अलबेला रानी टोप्पो खूंटी जिला के गोविंदपुर के गुसा टोली की रहने वाली हैं। झारखंड हॉकी की यह साल 2014 से सक्रकिय हिस्सा रही हैं। झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कई पदक जीत चुकी हैं। गुजरात में आयोजित नेशनल गेम्स के बाद आंध्रप्रदेश में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 कांस्य पदक विजेता झारखंड टीम के सदस्य थी। इस प्रतियोगिता में खेले गए तीन मैचों में अलबेला रानी टोप्पो को बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला था।
हॉकी चैंपियनशिप 2023 से खुले रास्ते
नेशनल कैंप के लिए दोनों खिलाड़ियों को सेलेक्शन का यह रास्ता हॉकी चैंपियनशिप 2023 से खुला है। 13वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में दोनों खिलाड़ियों ने झारखंड का प्रतिनिधित्व किया था। यह चैंपियनशिप फरवरी महीने में आंध्रप्रदेश में हुआ था। इस चैंपियनशिप में झारखंड टीम पांच मैच खेली थी। चयन होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष सह हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह , महासचिव विजय शकर सिंह,उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी,कोषाध्यक्ष असरीता लकड़ा,सीईओ रजनीश कुमार सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि दोनों खिलाड़ी वर्तमान में झारखंड खेल प्राधिकरण द्वारा संचालित एकलव्य हॉकी प्रशिक्षण केंद्र रांची में रहकर हॉकी का प्रशिक्षण ले रही हैं।

खबरें और भी हैं…

Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-16 13:01:36

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed