कबाड़ी ने बच्ची के साथ रेप की कोशिश की: मेरठ में दो संप्रदाय का मामला होने से एक्टिव हुई पुलिस, आरोपी गिरफ्तार Newshindi247

कबाड़ी ने बच्ची के साथ रेप की कोशिश की: मेरठ में दो संप्रदाय का मामला होने से एक्टिव हुई पुलिस, आरोपी गिरफ्तार Letest Hindi News

मेरठ14 मिनट पहले

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में संप्रदाय विशेष के कबाड़ी ने घर के बाहर खेल रही बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर कबाड़ी मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी पाकर बच्ची के परिजनों ने कबाड़ी की दुकान पर पहुंचकर आरोपी के खिलाफ जमकर हंगामा किया और थाने पहुंचे।

पीड़ित परिवार ने तहरीर देकर आरोपी कबाड़ी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामला दो संप्रदाय का होने के कारण पुलिस ने आरोपी कबाड़ी को तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में श्याम नगर निवासी हशमत स्क्रैप की दुकान करता है। आरोप है कि कबाड़ी की दुकान के निकट घर के बाहर खेल रही 10 साल की बच्ची के साथ कबाड़ी ने छेड़छाड़ करते हुए दुकान में खींचने का प्रयास किया।

पीड़ित परिवार ने किया हंगामा
इस दौरान बच्ची के शोर मचाने पर कबाड़ी मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी पाकर पीड़ित परिवार घटनास्थल पर पहुंच गया और कबाड़ी के खिलाफ जमकर हंगामा कर दिया। हंगामे की जानकारी पाकर ब्रह्मपुरी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और पीड़ित परिवार को समझाया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने बच्ची को थाने ले जाकर आरोपी कबाड़ी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कबाड़ी को श्यामनगर स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

ठेले से फेरी भी लगाता है आरोपी
मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण माहौल बिगड़ सकता था। पुलिस ने आरोपी कबाड़ी के बारे में जानकारी जुटाई और श्यामनगर पहुंचकर आरोपी के मकान पर छापेमारी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ब्रह्मपुरी पुलिस का कहना है कि कबाड़ी लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित श्यामनगर का रहने वाला है और उसने ब्रह्मपुरी क्षेत्र में कबाड़े की एक दुकान खोली हुई है। आरोपी ठेले से फेरी भी लगाता है। उसे गिरफ्तार कर लिया है और गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्जकर जेल भेजा जाएगा।

खबरें और भी हैं…

Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-16 08:28:01

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed