असम से भागा प्रेमी जोड़ा आरा में पकड़ाया: ट्रेन से मुंबई जा रहे थे, स्टेशन आने पर टॉयलेट में छिप जाते; पुलिस ने वहीं से दोनों को पकड़ा Newshindi247

असम से भागा प्रेमी जोड़ा आरा में पकड़ाया: ट्रेन से मुंबई जा रहे थे, स्टेशन आने पर टॉयलेट में छिप जाते; पुलिस ने वहीं से दोनों को पकड़ा Letest Hindi News

आरा (भोजपुर)11 मिनट पहले

असम से भागे एक प्रेमी जोड़े को आरा जीआरपी पुलिस ने शनिवार को ट्रेन से पकड़ा है। दोनों 14 मार्च को घर से भागकर डिब्रूगढ़ स्टेशन पहुंचे और डिब्रूगढ़-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से मुंबई जाने के लिए निकल गए।

लड़की शाम तक घर नहीं पहुंची तो उसके पिता ने असम के लमडिंग थाने में अपहरण होने से संबंधित प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद असम पुलिस कार्रवाई शुरू की। आरा जीआरपी ने दोनों को असम से आए स्पेशल टीम को सौंप दिया है।

युवक का नाम संजय दास है, जो असम के होजाई जिला के लमडिंग थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। संजय अपने घर से बगल की रहने वाली पांच साल छोटी लड़की से प्रेम करने लगा। दोनों की मोबाइल से बातचीत शुरू हुई। फिर दोनों ने घर से भागने का फैसला किया। मंगलवार को दोनों ट्रेन पकड़े और मुंबई जाने के लिए निकल पड़े।

घर के सामने रहती थी लड़की, स्कूल जाने के दौरान हुआ प्यार

मामला असम के लमडिंग थाना क्षेत्र का है। युवक और लड़की का घर आसपास है। लड़की 9 वीं क्लास की छात्रा है और गांव के स्कूल में पढ़ती थी। युवक गांव रहकर गाड़ी चलाता था। स्कूल जाने के दौरान युवक की नजर लड़की पर पड़ी। इसके बाद कई दिनों तक लड़की का पीछा किया। युवक ने लड़की को अपना मोबाइल नंबर दिया और फिर फोन पर बातचीत होने लगी। यह सिलसिला कई महीनों तक चला।

स्कूल जाने के दौरान रास्ते में मिलते थे दोनों

मोबाइल पर बात करने के दौरान संजय ने अपने प्यार का इजहार किया। इसके बाद दोनों का मिलना जुलना शुरू हो गया। लड़की घर से जब भी स्कूल जाती, उसी दौरान युवक रास्ते में मिल जाता था। अंत में दोनों ने भागने का फैसला किया । 14 मार्च को दोनों स्टेशन पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि लड़की ने घरवालों से घूमने का बहाना बनाकर निकली थी। लेकिन लड़की घर नहीं लौटी।

असम से भागे एक प्रेमी युगल को जीआरपी पुलिस ने शनिवार को आरा रेलवे स्टेशन से बरामद किया।

बेटी के घर नहीं पहुंचने के बाद परिजनों ने दर्ज कराई प्राथमिकी

प्रेमी युगल के भागने के बाद लड़की के परिवार वाले काफी नाराज थे। इधर, लड़की जब समय पर वापस घर नहीं लौटी तो उसके परिवार वाले गांव और आसपास में खोजबीन की, लेकिन लड़की का कुछ पता नहीं चला। परिवार वाले ने लड़की की सहेली से भी पूछताछ की। फिर भी कुछ पता नहीं चला। खोजबीन के दौरान परिवार वालों भनक लगी कि उनकी बेटी को संजय ने भगाकर ले गया है।

स्टेशन आने से पहले टॉयलेट में छिप जाते

लड़की के परिजनों ने लमडिंग थाना में संजय दास के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई। परिजनों द्वारा अपहरण के प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद तीन सदस्यों की टीम बनाई गई। टीम को पटना, दानापुर और आरा होते हुए मुंबई जाने में होने की सूचना मिली। इसके बाद लमडिंग थाना के थानाध्यक्ष ने दानापुर और आरा जीआरपी से संपर्क किया। पुलिस को देख प्रेमी युगल टॉयलेट में छुप गए। ट्रेन आरा पहुंची तो आरा जीआरपी ने बोगी की जांच की और टॉयलेट में छिपे दोनों को पकड़ा।

लमडिंग थानाध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार को युवक ने लड़की को लेकर फरार हो गया था। लड़की के परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज कराई। त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया गया है। इसमें आरा जीआरपी पुलिस की अहम भूमिका है । थानाध्यक्ष ने कहा कि पहले भी युवक ने एक लड़की को लेकर भागा था। उन्होंने कहा कि पूछताछ करने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी ।

खबरें और भी हैं…

Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-19 04:20:23

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed