बैठक आयोजित: वैवाहिक परिचय सह जिला पारिवारिक महासम्मेलन का आयोजन 19 को Newshindi247

बैठक आयोजित: वैवाहिक परिचय सह जिला पारिवारिक महासम्मेलन का आयोजन 19 को Letest Hindi News
गढ़वा17 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कलवार ब्याहुता जायसवाल समाज जिला गढ़वा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 19 मार्च को शगुन बैंक्विट हॉल (रिलायंस पेट्रोल पंप टंडवा गढ़वा) के प्रांगण में वैवाहिक परिचय सह जिला पारिवारिक महासम्मेलन का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता समाज के संरक्षक डॉक्टर मुरली प्रसाद गुप्ता ने की। जबकि संचालन अध्यक्ष विनोद जायसवाल उर्फ नेताजी ने की।
जिला महासम्मेलन में कुलदेवता श्री बलभद्र भगवान एवं श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी का पूजन प्रातः 7:00 बजे से किया जाएगा। इसके बाद सुबह आठ बजे से रात्री 10:30बजे तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के निवर्तमान उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के विधायक माननीय नवीन जायसवाल, रांची के भाजपा नेता विनय जायसवाल, झारखंड स्टेट बार काउंसिल सदस्य रिंकू भगत, टाक महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजेंद्र टाक, राष्ट्रीय महामंत्री राम रतन टाक, मनोज कुमार उपस्थित रहेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए समाज के संरक्षक डॉक्टर मुरली प्रसाद गुप्ता एवं अध्यक्ष विनोद जायसवाल उर्फ नेताजी ने कहा कि पड़ोस व रिश्तेदार सभी मिलकर एक बड़ा समाज का निर्माण करते हैं।
जिससे शहर, गांव राज्य एवं देश मजबूत बनता है। एकता ही सभी को जोड़ कर रखता है। समाज के बिना जीवन जीना कठिन है। युवा पीढ़ी को जीवन जीने की शैली समाज ही देती है। सभी के मार्गदर्शन सहयोग की भावना कार्य करने एवं अवलोकन करने से युवा पीढ़ी सशक्त एवं जिम्मेवार बनती है। इस अवसर पर विशेष रूप से डॉक्टर मुरली प्रसाद गुप्ता, नंदलाल प्रसाद, अजय आनंद, विनोद जायसवाल उर्फ नेताजी, पीएन गुप्ता, बृज बिहारी प्रसाद, धनंजय जायसवाल, राकेश कुमार आदि उपस्थित थे।
Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-17 22:30:00